अतीक अहमद का साबरमती जेल में ट्रांसफर विमान के जरिए वाराणसी से लगाया गया अहमदाबाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई माफिया अतीक की तस्वीर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) जहां एक ओर देश से VIP कल्चर खत्म करने की अपील कर रहे हैं। वहीं जेल में बंद माफिया डॉन को पुलिसवाले खुलेआम वीआईवी ट्रीटमेंट दे रहे हैं। ताजा मामला माफिया डॉन से राजनेता बने अतीक अहमद ( Ateeq Ahmad ) से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ( suprem court ) के निर्देश पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे प्रयागराज की नैनी जेल से गुजरात के साबरमती जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। इस दौरान की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो किसी भी हैरान कर देगी।
अपराधी की सेवा में पुलिस महकमा
नैनी जेल से अतीक को एंबुलेंस के जरिए वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद विमान के जरिए उसे अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल ले जाया गया। इस दौरान उसकी सुरक्षा के लिए ढेर सारे पुलिस वाले तैनात थे। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि एक जेल से दूसरे जेल जाने के बीच अतीक के पास नोटों की गड्डी थी। इसकी तस्दीक अतीक अहदम की वायरल फोटो कर रही है। कुर्ते की ऊपर वाली जेब में 2000 रुपए के नोटों की गड्डी साफ देखी जा सकती है। अतीक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।
अतीक का काला चिट्ठी
अतीक अहमद 2004 में समाजवादी पार्टी से सांसद था और उस पर 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप लगा। अहमद और उसके गैंग ने दिसंबर 2016 में सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (एसएचयूएटीएस) की एक परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले दो छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर स्टाफ सदस्यों पर कथित रूप से हमला किया था। एसएचयूएटीएस शिक्षक और कर्मचारियों की अहमद द्वारा पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसके बाद अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले अहमद को एक व्यापारी की जेल के अंदर पिटाई करने को लेकर देवरिया जेल में रखा गया था।
अतीक पर हर महीने एक लाख खर्च
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार हर महीने करीब एक लाख रुपए अतीक पर खर्च करेगी। गुजरात सरकार को इसकी पहली किस्त के तौर पर तीन लाख रुपए जारी भी कर दिया गया है।