नई दिल्ली। असम के जोरहाट से उड़ान भरने वाला भारतीय वायुसेना ( Indian Air Force ) का विमान लापता हो गया है। विमान संख्या AN 32 दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के 35 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया। ये विमान अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि जोरहाट से 25 किलोमीटर की दूरी पर मलबा मिला है। सुखोई विमान को इसकी तलाश के लिए लगाया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( rajnath singh ) पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं।