क्राइम

बिहार: पटना में पत्नी और बच्चों की हत्या कर व्यवसायी ने की आत्महत्या

बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर व्यवसायी ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुदखुशी कर ली पुलिस ने घर में से तीनों शवों को बरामद किया है
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 2:10 PM IST
bihar crime news
बिहार: पटना में पत्नी और बच्चों की हत्या कर व्यवसायी ने की आत्महत्या

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां मंगलवार की सुबह एक जाने-माने कपड़ा व्यवसायी ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने घर में से तीनों शवों को बरामद किया है।

खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

पुलिस के अनुसार, व्यवसायी ने पहले बच्चों और पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईपुरी निवासी अशोक सर्राफ (40) अपने परिजनों के साथ रहते थे। सोमवार की रात खाना खाकर सभी लोग सो गए थे।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी

सुबह जब वे नहीं उठे तब आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यहां आकर पुलिस ने एक कमरे से तीन लोगों के शव को बरामद किया। घटनास्थल पर पहुंचे पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अशोक सर्राफ द्वारा पहले पत्नी और बच्चों को गोली मारकर खुद आत्महत्या का लग रहा है।

सर्राफ का एक पुत्र गंभीर रूप से घायल

पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में सर्राफ के अलावा उनकी पत्नी अलका सर्राफ (37) और बच्ची अनन्या शामिल है। सर्राफ का एक पुत्र गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Published on: