2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा खत, नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से किया इनकार

ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा पत्र नीति आयोग की बैठक में नहीं होंगी शामिल आयोग पर लगाया शक्ति विहीन होने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 Jun 2019, 1:13 PM IST

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी का बीजेपी पर पलटवार, कहा- भ्रष्टाचार के ‘पितामह’ हैं प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। ममता ने पत्र में लिखा है कि वह नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेंगी। बैठक में भाग न लेने के पीछे कारणों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि नीति आयोग के पास वित्तीय शक्तियां नहीं हैं। ऐसे में राज्यों की योजनाओं को प्रोत्साह के समर्थन होने वाली इस बैठक में शामिल होना बेकार है। आपको बता दें कि मोदी की पिछले सरकार में भी ममता बनर्जी ने ऐसे बैठकों का बिहिष्कार किया था। इस बार तो पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं गई थीं।

मौसम विभाग की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में गर्मी बरकरार

महाराष्ट्र: मुंबई में क्रिकेटर की हत्या से हड़कंप, हिरासत में महिला मित्र

दोनों के बीच जुबानी जंग जारी

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। आपको बता दें कि दो दिन पूर्व ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली थी। एक जनसभा में ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'डरने की कोई जरूरत नहीं है। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है। उन्होंने कहा कि जब सूरज का उदय होता है तो उसकी किरणें बहुत तेज और कठोर होती हैं लेकिन बाद में सब कुछ नॉर्मल हो जाता है। इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है।

लोकसभा चुनाव में 15 पार्टियों को नोटा से भी कम मिले वोट, ये दल भी हैं शामिल

गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, राज्य मंत्री किशन रेड्डी और NSA डोभाल पहुंचे

भाजपा पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि जितनी तेजी से उन्होंने ईवीएम कैप्चर की हैं, उतनी ही तेजी से वो चले भी जाएंगे। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि त्याग का नाम हिंदू, ईमान का नाम मुसलमान, प्यार का नाम ईसाई और सिखों का नाम है बलिदान। उन्होंने कहा कि ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान और इसकी रक्षा भी हम ही करेंगे। इस दौरान ममता बनर्जी ने एक नारा देते हुए कहा कि जो हमसे टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा।

नौतपा के बाद भी गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

पाक विदेश सचिव ने ईद पर दिल्ली में पढ़ी नमाज, मोदी-इमरान बैठक की अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाएं

वहीं, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ा है। नॉर्थ 24 परगना के दमदम में मंगलवार को टीएमसी के एक नेता की गोली बरसा कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दमदम नगर निगम के वार्ड (6) अध्यक्ष निर्मल कुंडू के रुप में हुई है