क्राइम

Goa में समुद्र तट पर ब्रिटिश मूल की महिला से रेप, पति के साथ घूमने आई थी भारत

गोवा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां घूमने आई ब्रिटिश मूल की महिला से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। दरअसल यह महिला अपने पति के साथ भारत घूमने के लिए आई थी, लेकिन गोवा के एक समुद्र तट पर स्थानीय निवासी ने इस महिला के साथ रेप किया।
2 min read
British Woman Raped At Goa Beach Police Arrests Accused
British Woman Raped At Goa Beach Police Arrests Accused

समुद्री तटों के लिए मशहूर गोवा एक बार फिर शर्मसार हुआ है। दरअसल यहां ब्रिटिश मूल की महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया है। अपने पति के साथ भारत घूमने आई इस महिला के साथ उत्तरी गोवा स्थित आरामबोल बीच के पास स्थानीय निवासी ने रेप किया है। महिला ने इस घटना की जानकारी गोवा पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ब्रिटिश महिला ने आरोप लगाया है कि स्थानीय निवासी जोएल विंसेंट डिसूजा ने दो जून को समुद्र तट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर उक्त शख्स को अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक शख्स की उम्र करीब 32 वर्ष है। ब्रिटिश महिला की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में आई और महिला की निशानदेही पर विंसेंट को गिरफ्तार किया गया है।

ये है पूरा मामला
ब्रिटिश महिला की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, वह अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी। इस दौरान वे दोनों गोवा भी पहुंचे। यहां बीते कुछ दिनों से दोनों कपल रह रहे थे।

यह भी पढ़ें - हैदराबाद गैंगरेप केसः विधायक के बेटे सहित सभी 5 आरोपी गिरफ्तार, सभी रसूखदार परिवार के

महिला ने बताया कि वह समुद्र के आसपास के इलाके के होटल में ठहरी थी। लेकिन शाम में उसे समुद्र किनारे घूमने का मन किया तो वह चली आई। इस दौरान महिला का पति होटल में ही रुक गया।

समुद्र तट पर घूमने के बाद महिला वहीं कुछ देर आराम के इरादे से रुक गई। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया बातचीत के बहाने उसने महिला के साथ जबरदस्ती और फिर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे डाला।

आगे की जांच कर रही पुलिस
पीड़िता ने अपने साथ हुए इस दर्दनाक हादसे की शिकायत घटना के कुछ दिन बाद दर्ज कराई है। हालांकि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उक्स आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इसी इलाके में एक महीने में दूसरी घटना
ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गोवा में विदेशी मूल की लड़की के साथ रेप जैसी वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।

बीते मई महीने में गोवा पुलिस ने अरंबोल बीच के पास से ही स्थित एक रिसॉर्ट में एक 12 वर्षीय रूसी लड़की के साथ रेप करने के आरोप में कर्नाटक के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि, आरोपी उस रिसॉर्ट में रूम अटेंडेंट का काम करता था।

यह भी पढ़ें - तमिलनाडू में एक शख्स पर कुत्ते के साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज, गंभीर हालत में जानवर

Published on:
07 Jun 2022 11:07 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त