क्राइम

मोंटी चड्ढा IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार, फ्लैट बायर्स से 100 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

कारोबारी मनप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ मोंटी चड्ढा IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार मोंटी चड्ढा पर फ्लैट बॉयर्स के साथ फ्रॉड करने का आरोप मोंटी चड्ढा पेशे से बिल्डर है और फ्लैट बनाकर बेचता है
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2019, 11:13 AM IST
पोंटी
मोंटी चड्ढा IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार, फ्लैट बायर्स से 100 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

नई दिल्ली। विदेश भागने का प्रयास कर रहे कारोबारी मनप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ मोंटी चड्ढा को दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। मोंटी चड्ढा पर फ्लैट बॉयर्स के साथ फ्रॉड करने का आरोप है। आपको बता दें कि मोंटी चड्ढा पेशे से बिल्डर है और फ्लैट बनाकर बेचता है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार

आरोपी मोंटी फुकेट भागने की फिराक में था। तभी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा(EOW) को उसके भागने की खबर मिल गई और उसको दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आज यानी गुरुवार को मोंटी को कोर्ट में पेश करेगी।

खरीदारों से धोखाधड़ी करने का आरोप

मोंटी चड्डा के पिता शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा की हत्या हो चुकी है। मोंटी शराब कारोबार से अलग रियल एस्टेट व्यवस्था से जुड़ा है। उसकी रियल एस्टेट कंपनी का नाम हाईटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी पर फ्लैट खरीदारों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

मोंटी चड्ढा कई कंस्ट्रक्शन कंपनियां

जानकारी के अनुसार मोंटी चड्ढा ने कई कंस्ट्रक्शन कंपनियां बनाई हुईं हैं। उसने सस्ते फ्लैट के नाम पर बायर्स से खूब वसूली की। लेकिन फ्लैट समय पर डिलीवर नहीं कर पाया। जिसके चलते उस पर 100 करोड़ से अधिक फ्रॉड करने का आरोप लगा है। बायर्स का आरोप है कि वह पिछले 5 से 10 सालों से अपने फ्लैट के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन चड्ढा की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

2012 में शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा की हत्या

गौरतलब है कि मोंटी के पिता शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा की 2012 में हत्या कर दी गई थी। यह हमला उसके चाचा हरदीप की ओर से कराया गया था। पोंटी चड्ढा की बसपा सुप्रीमो मायावती से काफी नजदीकी बताई जाती थी।

Updated on:
13 Jun 2019, 11:13 AM IST
Published on: