नई दिल्ली।गुजरात के सौराष्ट्र तट से 600 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित चक्रवात 'वायु' के राज्य में गुरुवार को दस्तक देने की संभावना है। फिलहाल 'वायु' मुंबई कोस्ट के पास से गुजर रहा है। हालांकि अभी इसका कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन इसके असर की वजह से बारिश होने के पूरे आसार है। मुंबई मौसम विभाग के अनुसार मुंबई कोस्ट से 'वायु' की दूरी 300 किलो मीटर है। जैसे ही मुंबई कोस्ट से इसकी नजदीकी बढ़ेगी तो मुंबई, ठाणे, कोंकण और पालघर में भारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार तूफान की गति 135 KMH मापी गई है, जो बढ़कर 150 से अधिक भी हो सकती है।