8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: पटना में पत्नी और बच्चों की हत्या कर व्यवसायी ने की आत्महत्या

बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर व्यवसायी ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुदखुशी कर ली पुलिस ने घर में से तीनों शवों को बरामद किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Jun 2019, 2:10 PM IST

bihar crime news

बिहार: पटना में पत्नी और बच्चों की हत्या कर व्यवसायी ने की आत्महत्या

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां मंगलवार की सुबह एक जाने-माने कपड़ा व्यवसायी ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने घर में से तीनों शवों को बरामद किया है।

असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन की तबीयत बिगड़ी, सुधार के लिए दुआ की अपील

दिल्लीवासियों से भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो घंटों में हो सकती है बारिश

खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

पुलिस के अनुसार, व्यवसायी ने पहले बच्चों और पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईपुरी निवासी अशोक सर्राफ (40) अपने परिजनों के साथ रहते थे। सोमवार की रात खाना खाकर सभी लोग सो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा खत, नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से किया इनकार

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी

सुबह जब वे नहीं उठे तब आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यहां आकर पुलिस ने एक कमरे से तीन लोगों के शव को बरामद किया। घटनास्थल पर पहुंचे पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अशोक सर्राफ द्वारा पहले पत्नी और बच्चों को गोली मारकर खुद आत्महत्या का लग रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में गर्मी बरकरार

लोकसभा चुनाव 2019 में 15 पार्टियों को नोटा से भी कम मिले वोट, ये दल भी हैं शामिल

सर्राफ का एक पुत्र गंभीर रूप से घायल

पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में सर्राफ के अलावा उनकी पत्नी अलका सर्राफ (37) और बच्ची अनन्या शामिल है। सर्राफ का एक पुत्र गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।