7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद कोलकाता के लाल बाजार में मार्च निकाल रही है भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ पुलिस मुख्यालय का घेराव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Jun 2019, 6:09 PM IST

 TMC government

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा आज यानी बुधवार को कोलकाता के लाल बाजार में मार्च निकाल रही है। राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या से भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, पुलिस ने कार्यकर्ताओं की भीड़ को काबू करने के लिए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे।

'वायु' चक्रवात से मानसून पर भी खतरा, उत्तर भारत में संकट के आसार!

कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया खूंखार आतंकी, स्कूल और इंटरनेट सेवाएं बंद

पांच महिला कार्यकर्ता को भी हिरासत में

पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहीं पांच महिला कार्यकर्ता को भी हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से भाजपा के मार्च को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी कोलकाता के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा और सियालदह में भी प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान बेकाबू हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए।

मुंबई कोस्ट से होकर गुजर रहा 'वायु' चक्रवात, राहुल गांधी सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

अमित शाह के एक्शन ISI में हड़कंप, कश्मीर में तैयार किया नया अलगाववादी ग्रुप

पुलिस से भी उन्होंने धक्का मुक्की

तभी प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने पहुंची पुलिस से भी उन्होंने धक्का मुक्की की। जिसकी वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी—लंबी कतारें दिखाईं दींं। आपको बता दें कि भाजपा ने संदेशखली में अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में 10 जून को भी बंद का आह्वान किया था। हालांकि यह बंद केवल 12 घंटे के लिए था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बशीरहाट उपमंडल और उत्तर 24 परगना में भ्याबला स्टेशन रेल सेवाओं को बाधित किया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नवजोत सिंह सिद्धू को राहुल और प्रियंका की हिदायत, अनावश्यक बयानबाजी से पार्टी का नुकसान