क्राइम

प्रेमी के साथ घर से भागी लड़की देहव्यापारियों के चंगुल में फंसी

प्रेमी के साथ शादी के लिए भागना युवती को पड़ा भारी, मानव तस्कर और देहव्यापारियों के चंगुल में फंसी

2 min read
प्रेमी के साथ घर से भागी लड़की देहव्यापारियों के चंगुल में फंसी

नई दिल्ली। अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए एक 16 साल का युवती को भागना काफी महंगा पड़ा। प्रेमी के साथ शादी के लिए लड़की भाग तो गई लेकिन मानव तस्करों और देहव्यापार करने वालों के चंगुल में फंस गई। हालांकि लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने इस लड़की को बचा लिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

ये भी पढ़ें

बाल श्रमिक के साथ बलात्कार, मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुातबिक मामला सुल्तानपुरी का है, जहां की रहने वाली लड़की अपने 18 वर्ष के दोस्त और कथित प्रेमी के साथ भागकर हरिद्धार चली गई थी। जहां कुछ दिन बिताने के बाद ये दोनों लौटकर दिल्ली आए और पुरानी दिल्ली स्थित एक इलाके में रहने लगे। यहां इनकी मुलाकात रवि नाम के एक युवक से हुई जिसने लड़की के प्रेमी को नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने गाजियाबाद स्थित अपने घर ले गए। घर पर पहले से ही रवि के साथ रह रही लिव इन पार्टन रिंकी मौजूद थी। दूसरे दिन रवि लड़की के प्रेमी को नौकरी के लिए गुरुग्राम ले गया।

प्रेमी ने पुलिस से की शिकायत
रात में जब रवि लौटा तो रिंकी की गैरमौजूदगी में उसने लड़की के साथ रेप किया। अगले दिन लड़की ने रिंकी को सारी बात बताई। इसके बाद रिंकी ने लड़की को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर दिया। इसके बाद आरोपी लड़की को रोहिणी ले गए और स्पा और मसाज पार्लर चलाने वाले अशोक गोयल को बेच दिया। उस रात गोयल और उसके दो क्लाइंट ने लड़की के साथ रेप किया। इस बीच, लड़की का दोस्त रवि के घर आया और उससे लड़की के बारे में पूछा। लड़के ने कहा कि वह शायद अपने घर चली गई है। लड़के को शक हुआ और उसने पुलिस को शिकायत की।

इसके बाद सुल्तानपुरी के एसीपी अलाप मनसुख पटेल के नेतृत्व में एक टीम गाजियाबाद पहुंची। यहां से रवि और रिंकी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि लड़की को रोहिणी में बेच दिया गया है जहां से लड़की को छुड़ाया गया। लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजने के बाद बाकी आरोपिरयों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें

16 नेपाली लड़कियों को मुक्त कराने का मामला: लड़कियों को मुनिरका और मजनूं के टीला में रखा जाता था
Published on:
30 Jul 2018 10:05 am
Also Read
View All