क्राइम

जम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में सेना ने मार गिराए 2 PAK सैनिक, गोलीबारी में एक भारतीय जवान भी शहीद

जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir) में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान पाक सेना ( Pakistan Army ) ने बुधवार रात सीमावर्ती इलाके उरी डेक्टर में भारी गोलीबारी की जवानों ने पाक सेना ( Pakistan Army ) को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके दो सैनिकों को मार गिराया
less than 1 minute read
• •
Dec 26, 2019
b.png

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन ( Pakistani Ceasefire Violations ) कर रहा है। ताजा मामला पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके उरी सेक्टर ( Uri sector ) से जुड़ा है।

पाक सेना ने बुधवार रात उरी डेक्टर में भारी गोलीबारी ( Pakistani firing ) की। इस गोलीबारी में भारतीय सेना ( Indian Army ) का एक जवान शहीद हो गया।

वहीं, भारतीय जवानों ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके दो सैनिकों को मार गिराया।

सेना के हवाले से आई खबर में बताया गया कि पाकिस्तान सेना ( Pakistan Army ) की ने स्वीकार किया है कि ( Pakistan occupied Kashmir ) के देवा सेक्टर ( Dewa sector ) में उसके दो सैनिक मारे गए हैं।

आपको बता दें कि बुधवार रात को पाकिस्तान ने सीमा ( Line of Control ) पर अचानक गोलीबारी कर दी थी, जिसमें एक स्थानीय भारतीय महिला की भी मौत हो गई थी।

भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीजफायर के उल्लंघन ( ceasefire violations ) का जवाब देते हुए आर्टिलरी और मोर्टार दागे, जिसमें पाकिस्तान सेना ( Pak Sena ) की चौकियां ध्वस्त हो गई।

इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक सूबेदार ने अपनी जान गंवा दी। जानकारी के अनुसार सीमा पार से हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाली स्थानीय महिला की पहचान 40 वर्षीय नसीमा के तौर पर की गई है।

Updated on:
26 Dec 2019 11:50 am
Published on:
26 Dec 2019 11:35 am
Also Read
View All
Dausa Crime : जहां उप कोषाधिकारी पति ने जान दी, उसी कमरे में मिला पत्नी का शव, आखिर 3 लोगों ने क्यों दी अपनी जान?

62 कैमरों वाले जैन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी की प्रतिमाएं-मुकुट और साढ़े तीन लाख नकद ले गए चोर, डेढ़ साल में दूसरी वारदात

Ambikapur News: भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को जान से मारने की धमकी का आरोप

Murder in Ambikapur: घर में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, करमा खेलकर लौटे एक ही नाम के 2 साथियों ने की हत्या

Surguja Murder News: बैंक का कर्ज पटाने पिता ने बेच दी जमीन तो नाराज हो गया बेटा, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की नृशंस हत्या