जम्मू. (योगेश) जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने सोमवार सुबह 9.45 बजे सीजफायर तोड़ा। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इसमें किसी के मारे जाने या घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सेना ने कृष्णाघाटी, मनकोट, डबराज, मेंढर घाटी में भारी हथियारों से गोलाबारी की। इसका भारीतय सेना ने मुंहतोड़ जबाब दिया। इस से पहले पाकिस्तानी रेंजर शुक्रवार देर रात तक जिस घुसपैठिए को अपना नागरिक मानने से इन्कार कर शव लेने से कतरा रहे थे, शनिवार को पाक नागरिकों के दवाब में उसे स्वीकार करना पड़ा कि, मारा गया घुसपैठिया उसका नागरिक है।