क्राइम

बुराड़ी में नया बवालः पूरे इलाके में लगे हैं ऐसे पोस्टर जो बिगाड़ सकते हैं माहौल

सांप्रदायिक दुर्भावना से लगाए गए इन पोस्टरों में कश्मीर, हिंदू-मुसलमान और जिहाद जैसे मसलों पर टिप्पणी की गई है। पूरे इलाके में इस तरह के पोस्टर कई जगहों पर लगाए गए हैं।
2 min read
Burari
बुराड़ी में नया बवालः पूरे इलाके में लगे हैं ऐसे पोस्टर जो मचा बिगाड़ सकते हैं माहौल

नई दिल्ली। राजधानी के बुराड़ी इलाके में पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भाटिया परिवार में हुई 11 मौतों का रहस्य जानने में लगी है। इसी इलाके में अब ऐसे पोस्टर लगे मिले हैं जो देश की फिजा खराब कर सकते हैं। सांप्रदायिक दुर्भावना से लगाए गए इन पोस्टरों में कश्मीर, हिंदू-मुसलमान और जिहाद जैसे मसलों पर टिप्पणी की गई है। पूरे इलाके में इस तरह के पोस्टर कई जगहों पर लगाए गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस पोस्टर पर एक कथित हिंदू संगठन के अध्यक्ष ने अपनी तस्वीर भी लगा रखी है।

क्या लिखा है इन पोस्टरों में?

- कश्मीरी जिहादी मुसलमानों को पाकिस्तान भगाओ
- मुसलमानों को भगाओ, पीड़ित कश्मीरी हिंदुओं को बसाओ
- कश्मीर बचाओ, धारा 370 हटाओ

किसने लगवाए पोस्टर?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन विवादित पोस्टरों पर खुद को स्वदेशी हिंदू एकता मंच का अध्यक्ष बताने वाले बालकिशन सिनसिनवार नाम के एक शख्स की फोटो भी लगी है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन यह स्पष्ट है कि जिस तरह की भाषा इसमें इस्तेमाल की गई है उससे सौहार्दपूर्ण माहौल बिगड़ सकता है।

अभी यह है कश्मीर का हाल

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 को लेकर देश में लंबे समय से बवाल चल रहा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की जा चुकी है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में कोई सरकार नहीं है और वहां राज्यपाल शासन चल रहा है। इससे पहले भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बनीं महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों को वापस अपनी बुनियाद की ओर लौटने के लिए कहा था और साथ ही सुरक्षा का आश्वासन भी दिया था।

Published on:
13 Jul 2018 07:30 pm
Also Read
View All
जयपुर: पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाला बदमाश अरेस्ट, भोपाल का डकैत रच रहा था नई साजिश

Chittorgarh: कर्ज में डूबा तो शुरू कर दी अफीम की तस्करी, जानें कौन है राजस्थान का 8वीं पास टॉप इनामी तस्कर

Chain Snatching in Surguja: जगन्नाथ रथ यात्रा देखने गईं सास-बहू समेत 3 महिलाओं के गले से सोने की चेन और जीउतिया पार, 2 महिलाएं गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में GST का बड़ा एक्शन, 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी ITC के बड़े खेल का खुलासा

Prisoner Died: पत्नी की हत्या करने वाले विचाराधीन बंदी को लाया गया था अंबिकापुर सेंट्रल जेल, दूसरे दिन हुई मौत