23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले अमरीका ने कर दी रूस की आलोचना, अभिव्यक्ति की आजादी पर उठाए सवाल

'रूस में असंतोष जाहिर करने वालों के खिलाफ धमकी व हिंसा के चल रहे पैटर्न से अमरीका परेशान है। इन असंतोष जाहिर करने वालों में स्वतंत्र पत्रकार, राजनीतिक विपक्ष के सदस्य व नागरिक समाज शामिल है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 13 Jul 2018, 6:02 PM IST

Putin

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले अमरीका ने कर दी रूस की आलोचना, अभिव्यक्ति की आजादी पर उठाए सवाल

वाशिंगटन। अमरीका ने रूस में असंतोष जाहिर करने वालों के खिलाफ धमकी और हिंसा के जारी सिलसिले की निंदा की है। अमरीका ने यह निंदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के पहले की है। विदेश विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा, 'रूस में असंतोष जाहिर करने वालों के खिलाफ धमकी व हिंसा के चल रहे पैटर्न से अमरीका परेशान है। इन असंतोष जाहिर करने वालों में स्वतंत्र पत्रकार, राजनीतिक विपक्ष के सदस्य व नागरिक समाज शामिल है।'

2009 और 2004 में हुई थी पत्रकारों की हत्या

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, अमरीका ने पत्रकार नताल्या एस्तेमिरोवा और पॉल क्लेबनिकोव के सम्मान में बयान जारी किया। इन पत्रकारों की क्रमश: 2009 और 2004 में हत्या कर दी गई थी। बयान के अनुसार, मानवाधिकार कार्यकर्ता एस्तेमिरोवा को अगवा कर चेचन्या में उनकी हत्या कर दी गई थी, जबकि अमरीकी नागरिक क्लेबनिकोव की भ्रष्टाचार की रिपोर्टिंग करने के प्रतिशोध के तहत हत्या कर दी गई।

कानून पर उठे सवाल

विभाग ने कहा, 'न तो हत्यारों को और न अपराध के लिए प्रेरित करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया गया।' ट्रंप प्रशासन ने चेचन्या और रूस में कहीं भी मानवाधिकार उल्लंघनों की छूट समाप्त करने का आह्वान किया और रूस व दुनियाभर में बहादुर पत्रकारों और मानवाधिकार रक्षकों के प्रति अपना समर्थन जताया। ट्रंप की पुतिन से हेलसिंकी में 16 जुलाई को मुलाकात होनी है।

पाकिस्तान नहीं जुटा सका सिंधु पर बांध बनाने की रकम, चीफ जस्टिस ने बना दिया युद्ध जैसा माहौल

इसी हफ्ते मिलना है दोनों को

गौरतलब है कि अमरीका और रूस में लंबे समय से तनातनी का दौर जारी है। हालांकि पिछले कुछ समय में दोनों के बीच रिश्तों में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसी हफ्ते हेलसिंकी में दोनों दिग्गजों की मुलाकात का भी कार्यक्रम तय है।

फोटो खींचना मना हैः पीएम बोले 'बेकार की बात है' तो चंद घंटों में हट गए बोर्ड