23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सितंबर में व्लादिमीर पुतिन से मिल सकतें है किम जोंग, रूस में तैयारियों का जायजा लेते दिखा कोरियाई जेट

दक्षिण कोरिया, चीन और अमरीकी राष्ट्रपति से मिलने के बाद अब किम जोंग रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी मिल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 9 Jul 2018, 7:39 PM IST

kim-putin

सितंबर में व्लादिमीर पुतिन से मिल सकतें है किम जोंग, रूस में तैयारियों का जायजा लेते दिखा कोरियाई जेट

सियोल। उड़ानों पर निगरानी रखने वाली एक वेबसाइट ने सोमवार को उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के निजी जेट को रूसी शहर व्लादिवोस्तोक की परिधि में पाया, जिससे उनके दौरे की तैयारियों की चर्चाओं को बल मिला है। एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्लादिवोस्तोक में चेम्माए-1 जेट को उतरते और उसके सिर्फ तीन घंटे बाद प्योंगयांग की ओर रवाना होते हुए देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी कोरियाई शासन की बातों का खुलासा न करने वाले रुख के बावजूद रूसी क्षेत्र में चेम्माए-1 के छोटे से दौरे ने चर्चाओं को हवा दी है कि किम सितंबर में रूस की संभावित यात्रा कर सकते हैं, जिसकी तैयारी के लिए उनकी टीम ने यह यात्रा की है।

रूस का दौरा कर सकते हैं किम
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किम को रूस के तटीय शहर में आगामी सितंबर महीने में पूर्वी आर्थिक मंच में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, हालांकि प्योंगयांग ने आमंत्रण पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बताया जा रहा है कि किम के निजी जेट का रूस में आना यह दिखाता है कि वे सितंबर महीने में रूस का दौरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः अमरीकी खुफिया रिपोर्ट: उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों के लिए तैयार कर रहा ईंधन, दे रहा धोखा

तीन बार चीन का दौरा कर चुके हैं किम जोंग
साल 2011 में सत्‍ता संभालने के बाद उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग उन चीन का तीन बार दौरा कर चुके हैं। किम जोंग पहली बार चीन मार्च में गए थे उसके बाद मई में दूसरी बार चीन पहुंच गए थे। किम पिछले महीने 19 और 20 जून को भी चीन दौर पर ही थे। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग १२ जून को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से सिंगापुर में मिल चुके हैं। इससे पहले वे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से भी मुलाकात कर चुके हैं।