क्राइम

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बम से हमला, TMC कार्यकर्ता के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या

मुर्शिदाबाद में टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर जारी, तीन लोगों की मौत घटना के पीछे भाजपा और कांग्रेस नेताओं की साजिश का आरोप
2 min read
west bengal violence
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बम से हमला, TMC कार्यकर्ता के 3 रिश्तेदारों की हत्या

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई सियासी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला तृणमूल कांग्रेस के 3 कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ा है। यह घटना उस समय हुई जब मुर्शिदाबाद के डोमकल में सुबह-सुबह बम से हमला किया गया। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

ममता बनर्जी ने EVM पर उठाए सवाल, बोलीं- भाजपा ने अपने हिसाब से की थी प्रोग्रामिंग

घर पर बमबारी

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता अबू ताहेर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले में मारे गए तीनों लोग उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वहीं, मृतक परिजनों ने घटना के पीछे कांग्रेस और भाजपा नेताओं का हाथ बताया है। हिंसा का शिकार हुए मिलन खैरुद्दीन शेख के बेटे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हम सोए हुए थे, तभी अचानक हमारे घर पर बमबारी हुई। हमलावरों ने मेरे पिता को गोली मार दी। जबकि कुछ दिन पहले मेरे चाचा की भी हत्या कर गई थी। इस हमले के पीछे कांग्रेस है।

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

वहीं, पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। इससे पहले इससे दो दिन पहले राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में एक महिला भाजपा नेता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा के एक नेता के अनुसार उत्तर 24 परगना के हन्नीबल में अमलानी ग्राम पंचायत में भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता सरस्वती दास (42) की हत्या कथित तौर पर गुरुवार की शाम को तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा की गई थी। पुलिस ने खून से सने उनके शव को उनके आवास से बरामद किया था।

10 जून को गई 3 लोगों की जान

इससे पहले 10 जून को उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के दो और हावड़ा में बीजेपी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

10 जून- हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
11 जून- पूर्व वर्धमान जिले में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या
13 जून- बशीरहाट में टीएमसी महिला कार्यकर्ता की हत्या

Updated on:
15 Jun 2019 12:44 pm
Published on:
15 Jun 2019 11:27 am
Also Read
View All
‘सर जो पूछना है यहां पूछो, मां से बात करो…’, आस्था कुंज पार्क रेप कांड की पीड़िता का बड़ा खुलासा, बताया उस शाम क्या हुआ

Rajasthan Crime: महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 6 साल बाद खेताराम हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Surajpur Job Fraud: तुम्हारे बेटे, बहू और नाती की सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ले लिए 16 लाख, पति-पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत