दौसा

क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिरी 19 साल की छात्रा, हार्ट-अटैक से मौत, कॉलेज में हड़कंप

दौसा के एक निजी कॉलेज में 19 वर्षीय छात्रा की कक्षा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Feb 12, 2026
Student death, student death in Dausa, student death in college, student death due to heart attack, student death due to silent attack, छात्रा की मौत, दौसा में छात्रा की मौत, कॉलेज में छात्रा की मौत, हार्ट अटैक से छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक से छात्रा की मौत
मृतका विनिता। फाइल फोटो- पत्रिका

दौसा। शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो गई। कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को बताया कि छात्रा विनिता बैरवा निवासी जीरोता सुबह करीब नौ बजे कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। अचानक वह स्टूल से गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता ने की जांच की मांग

मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले को हार्ट अटैक की आशंका से जोड़ा जा रहा है। विनिता की उम्र करीब उन्नीस वर्ष थी। विनिता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में इसे संदिग्ध मौत बताते हुए जांच की मांग की है। जांच अधिकारी मनीषा ने बताया कि कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे सही स्थिति में नहीं मिले। पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Updated on:
12 Feb 2026 08:02 pm
Published on:
12 Feb 2026 08:02 pm