दौसा

कोरोना वायरस का चीन में कहर, 10 दिन से वहां कमरे में कैद दौसा के MBBS छात्र ने बताई कुछ ऐसी बात…

चीन के वुहान में फैल रहे कोरोना वाइरस ( Corona Virus ) के कारण हुबई यूनिर्वसिटी में एमबीबीएस ( MBBS ) द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा दौसा के समीप चावण्ड गांव निवासी छात्र दिनेश बैरवा करीब 10 दिन से वहां हॉस्टल के कमरे में कैद है।

2 min read
Jan 28, 2020
Corona Virus China, Indian Student Dinesh Bairwa Stuck In China

दौसा.
चीन के वुहान में फैल रहे कोरोना वाइरस ( Corona virus ) के कारण हुबई यूनिर्वसिटी में एमबीबीएस ( MBBS ) द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा दौसा के समीप चावण्ड गांव निवासी छात्र दिनेश बैरवा करीब 10 दिन से वहां हॉस्टल के कमरे में कैद है। छात्र ने पत्रिका को बताया कि उसके पास राशन सामग्री नहीं है। ऑनलाइन खाने का टिफिन देने वाला अब नहीं आ रहा है। पीने के पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही है।

कमरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा ( Dausa News )

छात्र ने बताया कि हालात यह हैं कि स्नान करने वाले पानी को ही गर्म करने के बाद ठण्डा कर पीना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि बीमारी फैलने के कारण हॉस्टल में छात्रों को कमरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।


'चीन से भारत लाने की मांग करेंगे'

पत्रिका कार्यालय आए छात्र के भाई ने बताया कि वे जिला कलक्टर के माध्यम से उनके भाई को चीन से भारत लाने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका भाई दिनेश बैरवा अगस्त 2019 में यहां से चीन गया था। यहां जोशी की कोठी के समीप का भी एक और छात्र उसके साथ वहीं पढ़ाई कर रहा है, वह यहां पिछले दिनों आया था, लेकिन वह भी बीमारी के कारण चीन नहीं जा रहा है।


वन्यजीवों के व्यापार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

गौरतलब है कि चीन में राष्ट्रीय महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस ( बीमारी ) के मद्देनजर सरकार ने वन्यजीवों के व्यापार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया हैै। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि वुहान के समुद्री खाद्य बाजार में बिकने वाले विदेशी जानवरों को कोरोना वायरस से जोड़ जा रहा है। इसके संक्रमण से अभी तक 80 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से 2700 से अधिक लोगों में संक्रमण के होने का संदेह है।

यह भी पढ़ें...

Updated on:
28 Jan 2020 12:28 am
Published on:
28 Jan 2020 12:01 am
Also Read
View All