थाना प्रभारी इंद्र कुमार के अनुसार ध्वज फहराते समय केसरिया रंग ऊपर और हरा रंग नीचे की तरफ रहना चाहिए। सरकारी आवास या दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराना या अन्य किसी तरह से अपमान करना कानूनन जुर्म है। इस संबंध में सजा का प्रावधान है, तीन साल की सजा तक हो सकती है। उधर, बीईईओ सुभाषचंद्र घोटिया ने बताया कि सूचना आते ही एचएम को भेजकर तिरंगा सही करवा दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा भूलवश हो गया।