देहरादून

Ram Mandir Scam: ‘अयोध्या राम मंदिर में चोरी करने वाले को जेल भेजना पर्याप्त नहीं’, चढ़ावा गबन मामले पर जैन आध्यात्मिक गुरू ने जताई नाराजगी

Ayodhya Ram Mandir Dispute: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर (Ram Mandir) से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। अब अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ayodhya Ram Mandir Donation Theft) मामले पर जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य लोकेश मुनि ने नाराजगी जाहिर की है।
2 min read
Jul 08, 2026
Ayodhya Ram Mandir
अयोध्या राम मंदिर (फाइल फोटो- पत्रिका)

Ayodhya Ram Mandir Controversy: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ayodhya Ram Mandir Donation Theft) पर हरिद्वार में जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य लोकेश मुनि (Jain spiritual guru Acharya Lokesh Muni) ने प्रतिक्रिया दी है। जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य लोकेश मुनि (Acharya Lokesh Muni) ने कहा कि जिस किसी ने भी यह चोरी की है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। आचार्य लोकेश मुनि ने कहा- मैं मांग करता हूं कि दान की गई राशि वसूल की जाए।

जैन मुनि बोले- आरोपी को जेल भेजना काफी नहीं

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य लोकेश मुनि ने कहा कि केवल आरोपी को जेल भेजना पर्याप्त नहीं होगा, क्योंकि भगवान राम हमारी आस्था और भारत की अखंडता के प्रतीक हैं। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न करे।

आरोपियों से 40 घंटे तक पूछताछ करेगी जांच टीम

चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश को पूछताछ के लिए कस्टडी में ले लिया है। इन तीनों आरोपियों को 40 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। तीनों आरोपियों को पुलिस लाइन में रखा गया है। इस मामले में SOG की टीम ने मिल्कीपुर इलाके में अनुल्प के चाचा और एक सर्राफा कारोबारी को हिरासत में लिया है।

राम मंदिर चोरी की पूरी जांच होगी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने कहा- राम मंदिर में हुई चोरी की पूरी जांच की जाएगी। जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। हमें पुलिस और कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।

Updated on:
08 Jul 2026 03:36 pm
Published on:
08 Jul 2026 03:06 pm