देवरिया

देवरिया को CM ने दी बड़ी सौगात, कहा- जो लोग हिंदी नहीं जानते हैं, वे भी हमें देखकर बोलते हैं- योगी जी, जय श्री राम

देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास (Development Projects Inauguration) किया। इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi) ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
2 min read
May 22, 2026
up gps survey of sugarcane crops to be conducted preparations begin on cm yogi instructions
फोटो में सीएम योगी (सोर्स: ANI)

CM Yogi Deoria Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने देवरिया में 655.45 करोड़ रुपए की लागत की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का साथ ही सीएम ने देवरिया-कसया फोरलेन हाइवे का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर CM योगी ने कहा- विकास अब रुकेगा नहीं। डबल इंजन सरकार में इसकी गति और भी तेज होगी।अच्छी सड़कों अच्छी इंफ्रास्ट्रक्चर से रोजगार को विकास का मार्ग प्रशस्त है। इस मौके पर सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।

मऊ तक बढ़ाया जाएगा 'देवरिया- कसया फोरलेन'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में कहा कि विकास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अच्छी सड़कों को कनेक्टिविटी का होना आवश्यक है। देवरिया-कसया फोरलेन का निर्माण सिर्फ सड़क का निर्माण नहीं है, यह नार्थ और साउथ कनेक्टिविटी का कार्य करेगी। देवरिया- कसया फोरलेन को देवरिया से आगे मऊ तक बढ़ाया जाएगा और उसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के साथ ही वाराणसी को भी कनेक्ट किया जाएगा। सीएम ने कहा कि सिलीगुड़ी तक जो एक्सप्रेसवे जा रहा है, उससे भी देवरिया की जनता कनेक्ट होगी। देवरिया जनपद के लोग 15 मिनट में इस एक्सप्रेसवे तक पहुंच जाएंगे। इस सड़क से विभिन्न नगरों तक यात्रा कर सकेंगे। अच्छी सड़कें प्रगति का आधार बनती है। पहले कोई सोचता नहीं था कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज खुलेगा।

CM योगी बोले- जो हिंदी नहीं जानते हैं, वे भी कहते हैं 'जय श्री राम'

देवरिया में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के मौके पर CM योगी ने कहा- एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों में अपने राज्य का नाम बताते हुए झिझक होती थी। पहले यूपी की पहचान दंगों, माफिया और अपराधियों से होती थी। पहले लोग बाहर जाने से डरते थे कि कहीं यूपी का नाम सुनकर गलत नजर से न देखा जाए। आज स्थिति बदल चुकी है। अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर सम्मान दिखाई देता है। मुख्यंत्री ने आगे कहा- अब महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश, देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं भी चले जाओ। जिन राज्यों के लोग हिंदी नहीं जातने हैं, वे भी हमें देखकर कहते हैं- योगी जी, जय श्री राम।

UP में माफिया मिट्टी में मिल गए, गुंडे पलायन कर गए

CM योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने कानून व्यवस्था पर सख्ती से काम किया है। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने माफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि अब प्रदेश में माफिया मिट्टी में मिल गए हैं और गुंडे पलायन कर गए हैं। जिसने जनता को आंख दिखाने की कोशिश की, वह अपने आप यमराज के घर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को हमेशा राम नाम से परेशानी रही है।

CM ने आगे कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर लाठियां चलाई गईं। धार्मिक यात्राओं और आयोजनों को रोका गया। सपा सरकार के समय दुर्गा पूजा के जुलूसों पर लाठीचार्ज तक किया जाता था। उस समय त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को भी राजनीति के चश्मे से देखा जाता थास, लेकिन आज डबल इंजन सरकार में हर धर्म और परंपरा को सम्मान मिल रहा है।

Updated on:
22 May 2026 03:46 pm
Published on:
22 May 2026 03:31 pm