डाइट फिटनेस

Kala Lehsun : काला लहसुन फैटी लिवर, डायबिटीज… के लिए “बेस्ट दवा”, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने क्यों कहा ऐसा

Ayurvedic Doctor Explain Black Garlic : काले लहसुन के एक नहीं कई फायदे हैं। फैटी लिवर, कैंसर, हार्ट अटैक से बचाने के लिए काले लहसुन का फायदे बेहतर होता है। आइए, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्जुन राज से जानते हैं।

2 min read
Mar 21, 2026
काला लहसुन (प्रतीकात्मक तस्वीर ) Photo - Gemini AI

Kala Lehsun Khane ke fayde : हमने तो बाजार से लेकर घर तक सफेद लहसुन ही देखा है। यही लहसुन हम खाते आ रहे हैं। पर, काला लहसुन भी होता है। ये ब्लैक लहसुन ना सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के मामले में भी कमाल का है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्जुन राज ने पत्रिका को बताया कि काला लहसुन खाने के एक नहीं कई फायदे हैं। आयुर्वेद में काला लहसुन को दवा बताया गया है जिससे फैटी लिवर और डायबिटीज (Black Garlic for Fatty Liver and Diabetes) तक का इलाज किया जाता है। आइए, काला लहसुन के फायदे जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Falsa fruit Benefits : राजस्थान का फालसा खाइए गर्मी में, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा- पाचन, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल सबके लिए सही

काला लहसुन (Black Garlic) क्या होता है?

सफेद लहसुन को ही उच्च तापमान (60-90°C) और नियंत्रित नमी (Humidity) में कई हफ्तों तक रखकर तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया को 'मेलार्ड रिएक्शन' (Maillard Reaction) कहा जाता है, जिससे इसके औषधीय गुण कई गुना बढ़ जाते हैं।

Black Garlic V/S White Garlic | सफेद बनाम काला लहसुन

Kala Lehsun Ke Fayde | काले लहसुन के कई फायदे

उम्र बढ़ाता है काला लहसुन

डॉ. राज ने बताया कि शोध में भी ये बात सामने आ चुकी है कि फर्मेंटेशन के बाद इसमें S-Allyl-Cysteine (SAC) की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और बुढ़ापे के लक्षणों को धीमा करता है।

हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी (Black Garlic For Heart Health)

Journal of Food and Drug Analysis के अनुसार, काला लहसुन LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है। यह धमनियों (Arteries) में प्लाक जमने से रोकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण

Nutrients Journal में पाया गया है कि काला लहसुन इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधारने का काम करता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

कैंसर में लहसुन का क्या उपयोग है?

कैंसर अनुसंधान पत्रिकाओं के अनुसार, इसमें मौजूद ऑर्गेनोसल्फर यौगिक कैंसर कोशिकाओं को रोकता है। कोलन और पेट के कैंसर के मामलों में ये फायदेमंद माना जाता है।

पैटी लिवर से करे रक्षा

यह लिवर में जमा होने वाली चर्बी (Fatty Liver) को कम करने और लिवर की सूजन को दूर करने में प्रभावी है। ये आपके लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

काले लहसुन को सेवन करने का तरीका

आयुर्वेदिक डॉक्टर के सलाहानुसार, प्रतिदिन 1 से 2 कलियां खा सकते हैं। इसे खाली पेट या सलाद और सूप के साथ लिया जा सकता है। इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा (इमली जैसा) होता है, इसलिए इसे सीधे चबाकर खाना आसान है। हालांकि, बीमारी या व्यक्ति के आधार पर इसका डोज अलग हो सकता है।

काला लहसुन किसे नहीं लेना चाहिए?

यदि आप 'ब्लड थिनर' (खून पतला करने वाली दवा) ले रहे हैं या आपकी कोई सर्जरी होने वाली है, तो इसे शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। वैसे भी बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह लिए इसका सेवन ना करना ही बेहतर है।

ये भी पढ़ें

Birds Cigarette Habit : कुछ पक्षियों को सिगरेट की आदत क्यों लग रही है? वैज्ञानिकों ने शोध में पाया, जानिए पूरा मामला

Also Read
View All

अगली खबर