डूंगरपुर

राजस्थान के किसानों के लिए नया अपडेट, इस डेट तक करवा लें ये काम, चूके तो होगा नुकसान

Rajasthan Farmers New Update : किसानों के लिए जरूरी सूचना। डूंगरपुर में गेहूं, चना फसलें अधिसूचित हुईं। किसान मौका न चूकें। इस डेट तक किसान करवा सकेंगे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 12:04 PM IST
Rajasthan Farmers New Update PM Crop Insurance Scheme can be Availed till this Date

Rajasthan Farmers New Update : डूंगरपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में रबी सीजन की फसलों के बीमा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिले में चना एवं गेहूं फसल को अधिसूचित किया गया है। किसान 31 दिसबर तक इनका बीमा करवा सकते है।

प्रत्येक फसल की प्रीमियम राशि भी तय

कृषि विभाग, डूंगरपुर के संयुक्त निदेशक परेश पण्ड्या ने बताया कि केन्द्र सरकार के प्रत्येक फसल की प्रीमियम राशि भी तय कर रखी है। चना फसल की बीमित राशि 68 हजार 953 रुपए प्रति हैक्टेयर है। इसके लिए किसान को 1034.30 रुपए प्रति हैक्टेयर प्रीमियम के रूप में जमा करवाने होंगे।

फसल बीमा अन्तर्गत आम को अधिसूचित

गेहूं फसल की बीमित राशि 47 हजार 110 रुपए प्रति हैक्टेयर है। इसके लिए 706.65 रुपए प्रति हैक्टेयर प्रीमियम देना होगा। इसके अलावा उद्यान विभाग में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा अन्तर्गत आम को अधिसूचित किया गया है। आम फसल के लिए 1 लाख 12 हजार बीमित राशि प्रति हैक्टयर रखी गई है। आम फसल के बीमा के लिए किसान को फसल की बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रीमियम प्रति हैक्टेयर जमा करवाना होगा।

आधार कार्ड व जमाबंदी की नकल जरूरी

किसान बीमा कंपनी के अधिकृत बीमा एजेंट राष्ट्रीय बीमा पोर्टल जरिए भी बीमा करा सकते है। योजना में समिलित होने के लिए गैर ऋणी, बटाइदार किसान को भू स्वामित्व का साक्ष्य ;जमाबंदी अपना खाता पोर्टल से डाउनलोड की गई या पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार द्वारा प्रमाणित जमाबंदी, जरूरी है।

राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र करेगा प्रस्तुत

बटाईदार किसान को संबंधित खातेदार से लिखित में शपथ पत्र के साथ बंटाई पर दिए जाने वाली भूमि का पूर्ण विवरण देना होगा। बंटाईदार किसान खुद का राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा। बंटाईदार किसान व भूमि मालिक दोनों का खुद का सत्यापित आधार कार्ड भी देना होगा।

Updated on:
19 Dec 2024, 12:04 PM IST
Published on: