डूंगरपुर

Janjatiya Gaurav Divas : 16 मार्च को बेणेश्वरधाम में मनेगा जनजाति गौरव दिवस, सीएम भजनलाल का संभावित दौरा, अफसर अलर्ट

Janjatiya Gaurav Divas : डूंगरपुर के साबला में बेणेश्वरधाम पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जानें और क्या-क्या है?
less than 1 minute read
Tribal Pride Day celebrated on 16 March at Beneshwardham CM Bhajanlal Probable Visit Officials Alert
डूंगरपुर. अ​धिकारी बेणेश्वर धाम पर मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा करते हुए। फोटो पत्रिका

Janjatiya Gaurav Divas डूंगरपुर के साबला में बेणेश्वरधाम पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी तथा उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड स्थल, वाल्मीकि मंदिर एवं हरि मंदिर, कार्यक्रम स्थल, आमजन की बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

कुंजी लाल मीणा ने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी।

Updated on:
13 Mar 2026 01:53 pm
Published on:
13 Mar 2026 01:53 pm