डूंगरपुर

खुशियां मातम में बदली, बहन की डोली उठने से पहले घर से निकली भाई की अर्थी, गांव में मचा कोहराम

Accident In Dungarpur: डूंगरपुर-भीलूड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियां छीन लीं। बहन की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Bike accident, bike accident in Dungarpur, bike accident in Rajasthan, brother death, young man death in Dungarpur, Dungarpur news, बाइक एक्सीडेंट, बाइक एक्सीडेंट इन डूंगरपुर, बाइक एक्सीडेंट इन राजस्थान, भाई की मौत, डूंगरपुर में युवक की मौत, डूंगरपुर न्यूज
मृतक रमेश पाटीदार। फाइल फोटो- पत्रिका

डूंगरपुर। बांसवाड़ा-स्वरूपगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊटी बाइपास पर हुए सड़क हादसे ने जेठाणा गांव के एक परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। 21 फरवरी को बहन की शादी होने के चलते कपड़े लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जेठाणा निवासी रमेश (40) पुत्र कुरिया पाटीदार और चिराग पुत्र मोहन पाटीदार बांसवाड़ा से खरीदारी कर लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ ही दूर पहले ऊटी बाइपास पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चिराग गंभीर रूप से घायल हो गया।

गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। जब मृतक की देह गांव पहुंची तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। जिस घर में बहन की शादी की शहनाइयां बजनी थीं, वहां चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

जेठाणा उप सरपंच धीरज मेहता ने बताया कि रमेश ही परिवार का एकमात्र सहारा था। वह गुजरात में चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था और बहन की शादी के लिए ही घर आया था। रमेश के पीछे उसकी पत्नी के अलावा 15 वर्षीय पुत्री और 11 वर्षीय पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया।

Updated on:
19 Feb 2026 05:19 pm
Published on:
19 Feb 2026 05:19 pm