दुर्ग

#CG Board: पुरोहित की बेटी बनी 10 वीं बोर्ड टॉपर, आईआईटियन बनकर करना चाहती है गांवों में सेवा, टॉपर्स की कहानी, उनकी जुबानी

मानसी बारहवीं के बाद आईआईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना चाहती है।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 12:38 PM IST
patrika

दुर्ग . घर-घर पुरोहित का काम कर परिवार चलाने वाले दुर्ग के भारतेंदु मिश्रा के होनहार बेटी मानसी ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं की परीक्षा की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर पिता का मान बढ़ाया है। मानसी बारहवीं के बाद आईआईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना चाहती है।

मार्गदर्शन सही इसलिए मिली सफलता
कक्षा 10 वीं के परिणाम में दूसरे स्थान पर आने वाली मानसी मिश्रा का कहना है कि सही मार्गदर्शन मिले तो लक्ष्य प्राप्त करना आसान है। महावीर जैन स्कूल की पढ़ाई के अलावा घर में नियमित अध्यन कर मानसी ने 600 में से 588 अंक लेकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। उसका परिणाम 98 प्रतिशत रहा।

हर क्लास में टॉप इसलिए था विश्वास
मानसी ने चर्चा में बताया कि शुरू से वह अपने स्कूल में टॉप करते रही है। इस बार उसे विश्वास था कि उसका नाम प्रावीण्य सूची में जरुर रहेगा। मानसी तीन बहनों में दूसरे नबंर की है। बड़ी बहन मांझी मिश्रा भी महावीर स्कूल की छात्रा रह चुकी है। वहीं छोटी बहन साक्षी मिश्रा नवमीं पास की है। पिता भारतेंदु मिश्रा पुरोहित कार्य करते हैं। दोनों बहने रोज साथ साथ घर से स्कूल आना जाना करती है।

मां ने भी की पढ़ाई में मदद
मानसी ने बताया कि पढ़ाई के दौरान अगर किसी तरह की समस्या आती है तो वे अपनी मां वंदना मिश्रा से मदद लेती है। मानसी कहती है कि वह गणित विषय लेकर आगे की पढ़ाई करेगी। मानसी अब १२वीं में भी मेरिट में जगह बनाकर आईआईटी की पढ़ाई करना चाहती है।

10 वीं केवल दो टॉपर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं के परिणाम आते ही यह भी साफ हो गया कि कौन टॉपर रहा। कक्षा-१० वीं के टॉप-२० में दुर्ग जिले के दो विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। दुर्ग जिले के महावीर जैन स्कूल में पढऩे वाली मानसी मिश्रा 18 फीसदी अंकों के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान हासिल किए हैं। वहीं भिलाई-३ बीएमवाय चरोदा निवासी योगराज यादव ने नाइन्थ स्थान हासिल किए हैं। योगराज यादव मानसरोवर हायर सेकेंडरी स्कूल जंजगिरी से पढ़ाई कर 96.50 अंक हासिल किए हैं।

Published on: