दुर्ग

CG Crime News: ग्राहक की तलाश कर रहा था युवक, 50 हजार की हेरोइन के साथ गिरफ्तार….

CG Crime News: आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख), 22 के तहत कार्रवाई की गई है।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2024, 5:44 PM IST
CG Crime News: bhilai news cg news cime news

CG Crime News: जिले में नशे का व्यापर करने वाले युवक को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुपेला पुलिस व एसीसीयू की टीम ने 6 ग्राम हिरोइन, चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरतार किया है। जब्त चिट्टा की कीमत 50 हजार रुपए है। इसकी बिक्री कांट्रैक्टर कालोनी, सुपेला में की जा रही थी।

मुखबीर की सूचना पर कांट्रैक्टर कालोनी, हनुमान मंदिर के पास आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लेडिस पर्स में रखे 2 पैकेट मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा 6 ग्राम, एक नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन, 1 नग मोबाइल जब्त किया गया।

आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस पर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख), 22 के तहत कार्रवाई की गई है।

CG Crime News: इससे संबंधित और भी खबरें

एटीएम से पैसा नहीं निकला तो कर दी तोड़फोड़

नेवई और उतई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उमरपोटी और उतई के पीएनबी और हिताची कंपनी की एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और नकदी जब्त किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

दो सगी बहनों ने अपनी ही नानी को उतारा मौत के घाट

जिले के उतई थाना क्षेत्र में पैसों को लेकर नातिन ने अपनी नानी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार उतई थाना क्षेत्र पुरई स्थित कुबेर अपार्टमेंट में रहने वाली अतिंदर शाहनी की अज्ञात लोग हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
27 Aug 2024, 5:44 PM IST
Published on: