8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: एटीएम से पैसा नहीं निकला तो कर दी तोड़फोड़, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…

Crime News: हिताची कंपनी के एटीएम मशीन में दो युवक घुसे और पैसा निकालने की कोशिश की। जब नहीं निकला तो पत्थर उठाकर तोड़फोड़ किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 26 Aug 2024, 12:32 PM IST

Crime News: bhilai news cg news

CG Crime News: नेवई और उतई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उमरपोटी और उतई के पीएनबी और हिताची कंपनी की एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और नकदी जब्त किया है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों उमरपोटी में हिताची कंपनी के एटीएम मशीन में दो युवक घुसे और पैसा निकालने की कोशिश की। जब नहीं निकला तो पत्थर उठाकर तोड़फोड़ किया।

यह भी पढ़ें: CG crime news: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, नाबालिग समेत 2 आरोपी बिहार से गिरफ्तार

इसी तरह उतई स्थित पीएनबी के एटीएम मशीन में तोड़फोड़ की गई। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर नेवई टीआई आनंद शुक्ला और उतई टीआई विपिन रंगारी ने टीम गठित कर संयुक्त कार्रवाई की। त्रिनयन ऐप के जरिए सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। फुटेज के आधार पर संदेहियों की खोजबीन शुरू की। पता चला कि संदेही खुर्सीपार थाना क्षेत्र के हैं।

संदेह के आधार पर आरोपी बालाजीनगर निवासी एस वंशीराव (20 वर्ष), केनाल रोड उडिया मोहल्ला के दीसू जगत (19 वर्ष) और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने एटीएम में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 324(5),62, 3(5), 331 (4), 303(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

CG Crime News: इससे संबंधित और भी ख़बरें

चोरों के हौसले बुलंद! एक साथ 3 दुकानों को बनाया निशाना

बेमेतरा जिला के थानखहरिया में बीती रात एक साथ चार दुकानों में चोरी की घटना हुई है। नगर के जयस्तंभ चौक में संचालित हरिओम जोधपुर के काउंटर से 50 हजार नकदी, दीपक पटेल 450 हजार व विनोद शर्मा के 7 हजार पार हो गए। सभी व्यापारियों ने शटर का ताला टूटना बताया है, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

व्यापारी के कार से दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी

रायपुर से कवर्धा कैश कलेक्शन के लिए आए एक व्यापारी को रेस्टोरेंट में खाना खाना महंगा पड़ गया। उसे एक थाली की कीमत 2 लाख 22 हजार रुपए चुकानी पड़ी। कार में पैसे रखकर खाना खाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। मौके का फायदा उठाकर एक चोर ने कार में रखी नकदी पार कर दी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर