
CG Crime News: बिलासपुर शहर के मिनी बस्ती जरहाभाठा में एटीएम में डकैती की योजना बना रहे 11 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 6 देशी कट्टा, एक तलवार, एक धारदार चाकू, दो फरसा, एक कार सहित 10 मोबाइल बरामद हुआ है।
इस खौफनाक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में कुछ लोग कहीं डकैती की योजना बना रहे हैं। प्रमाण मिलने के बाद पुलिस की टीम गठित की गई। संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखने गुप्तचरों को छोड़ा गया। जानकारी मिली कि मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे और उसके साथी जतिया तालाब के पास बैठे हैं। इस पर एसीसीयू और सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी की।
इधर पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा की आखिकरकार 11 आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में मास्टर माइंड स्वराज कुर्रे ने डकैती की योजना बनाने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि इसे अंजाम देने उसने पिस्टल और कारतूस भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर (CG Crime News) से खरीदा है। दोनों हथियारों को ससुराल में छिपाकर रखा है।
आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी, राज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल और विजय कुमार तोमर ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने भी हथियार अवधपुरी भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर से खरीदा है। स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बड़े सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाश कुर्रे, रितेश उर्फ चिंटू अग्रवाल, अश्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरू चौक एटीएम में डकैती की योजना तैयार कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरिपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया किया है।
एसपी रजनेशन ने बताया कि पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस कप्तान अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश कुमार गुप्ता, प्रभारी ए.सी.सी.यू. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्या, एसीसीयू और सिविल लाइन स्टॉफ की अहम भूमिका रही। सभी को सम्मानित किया जाएगा।
● - स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा बिलासपुर।
●- राज उर्फ बडे़ सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा बिलासपुर ।
●- मनोज कोशले उर्फ महाराज कोशले निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा।
●- दिलीप बंजारे निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा।
●- विकास उर्फ विक्की बंजारे निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा ।
●- सुभाष कुर्रे उर्फ उड़िया निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा
●- रितेश उर्फ चिंटू अग्रवाल निवासी कपनी गार्डन के सामने सिविल लाइन।
●- अश्वनी रात्रे उर्फ राजा निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा
●- विजय कुमार तोमर निवासी नागौद सतना मध्यप्रदेश।
●- मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर निवासी नया बस स्टैंड तिफरा ।
●- सुमित जायसवाल उर्फ भोलू निवासी जबड़ापारा सरकंडा।
1.शातिर चोर का बड़ा कांड, ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने किया पार, जब पहुंची पुलिस तो…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से चोरी की वारदात सामने आई है। जहां चोर ने एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए के जेवर को पार कर दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। यहां पढ़े पूरी खबर…
2. राजधानी में रहकर 2 सगे भाई करते थे चोरी और बहन यूपी में जाकर बेच देती थी ज्वेलरी
रायपुर के डीडी नगर इलाके में 8 मकानों में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, तीनों भाई-बहन के अलावा खरीदी करने वाले 2 ज्वेलरी कारोबारी भी गिरफ्तार, 16 लाख से अधिक का माल बरामद। यहां पढ़े पूरी खबर…
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
25 Aug 2024, 11:03 AM IST
Published on:
25 Aug 2024, 11:02 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़




