आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के सोने के जेवर करीब 200 ग्राम, चांदी के जेवर करीब 2 किलो, नकद 55 हजार 500, 1 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सहित कुल 16 लाख 51 हजार रुपए का माल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ डीडी नगर में गरिमा शर्मा के चोरी करने के अलावा अलग-अलग 7 अन्य चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं।