उसकी शिकायत लिखी नहीं जा रही थी। अपनी शिकयत लेकर पीड़िता पिछले एक साल से महिला आयोग से लेकर गृहमंत्री, एसपी के दफ्तरों का चक्कर लगा रही थी। जिसके बाद पाटन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
दुर्ग. एक महिला स्वास्थ्यकर्मी का पुलिस आरक्षक द्वारा शादी का वादा कर पांच साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उतई थाना के मचांदुर चौकी में पदस्थ आरक्षक तालेंद्र चंद्राकर ने शादी का झांसा देकर पांच साल से उसका दैहिक शोषण किया।
पीड़ित महिला स्वास्थ्य विभाग में आपरेटर के तौर पर पदस्थ है। आरक्षक अक्सर मुलजिमों को मुलाहिजा कराने अस्पताल जाता था। इसी दौरान उन दोनों की मुलाकात हुई और यह मुलकात का सिलसिला यूँ ही चलता रहा और दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हो गयी। जो बाद में प्यार में बदल गई।
पीड़िता के अनुसार आरक्षक ने उससे शादी का वादा किया और पांच साल तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। शादी की बात पर वह आनाकानी करता रहता था। जब महिला ने शादी के लिए उसके ऊपर दबाव बनाना शुरू किया तो वह मुकर गया। जिसके बाद महिला ने थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
हालाँकि उसकी शिकायत लिखी नहीं जा रही थी। अपनी शिकयत लेकर पीड़िता पिछले एक साल से महिला आयोग से लेकर गृहमंत्री, एसपी के दफ्तरों का चक्कर लगा रही थी। जिसके बाद पाटन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरक्षक फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।