अर्थव्‍यवस्‍था

डोलाल्ड ट्रंप ने चीन को दी नए आयात शुल्क लगाने की चेतावनी

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा, चीन रहा है ट्रेड वाॅर को खत्म करने में विफल अमरीका ने हाल ही में 200 अरब डाॅलर के वस्तुओं पर बढ़ाया है आयात शुल्क
2 min read
• •
Updated: 13 May 2019, 8:27 PM IST
Donald Trump
डोलाल्ड ट्रंप ने चीन को दी नए आयात शुल्क लगाने की चेतावनी

नई दिल्ली।अमरीकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रेड वाॅर का खात्मा करने की दिशा में करार करने में विफल रहने पर चीन को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच करीब साल भर से चल रही व्यापार जंग समाप्त करने के लिए अगर करार नहीं होता है तो चीन को काफी बुरी तरह नुकसान झेलना पड़ेगा।

ट्रंप ने एक ट्वीट के जरिए कहा, "मैं खुलेआम राष्ट्रपति शी और चीन में अपने कई दोस्तों को कहता हूं कि अगर आप करार नहीं करते हैं तो चीन को बुरी तरह नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि कंपनियों को चीन को छोड़कर अन्य देशों की तरफ जाने को बाध्य होना पड़ेगा। चीन में खरीद करना काफी महंगा हो जाएगा। आपको बड़ा करार करना था जो पूरा होने वाला था, लेकिन आप पीछे हट गए।"

उनका यह बयान शुक्रवार को अमरीका द्वारा चीन से आयातित 200 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी किए जाने के बाद आया है।

अमरीका ने आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला दोनों देशों के बीच व्यापारिक वार्ता विफल होने के बाद लिया। ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट की श्रंखला में चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके द्वारा आयात शुल्क पर पलटवार करने की सूरत में बीजिंग को उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on: