शिक्षा

21वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 मई को होंगे जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

AIBE 21 Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया 22 मई को ऑल इंडिया बार परीक्षा 21 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

2 min read
May 19, 2026
AIBE 21 Admit Card 2026 Direct Link (Image- AI)

AIBE 21 Admit Card: वकालत की प्रैक्टिस करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 मई, 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

खेती करने वाली महिलाओं से लेकर कॉलेज प्रोफेसर तक, ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर बचाई 37 हजार बच्चों की जान!

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

एआईबीई 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एंड पेपर मोड में होगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री के समय अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी (हार्ड कॉपी) साथ ले जाना कंपलसरी है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्टूडेंट्स को परीक्षा हॉल में बैठने की इजाजत नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड में चेक करें ये डिटेल्स

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें। एडमिट कार्ड में ये अहम जानकारियां शामिल होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार का फोटो
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • आवेदन संख्या (एप्लीकेशन नंबर)

अगर किसी कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड में कोई गलती या नाम में कोई स्पेलिंग मिस्टेक मिलती है तो वे, काउंसिल के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कैंडिडेट्स हेल्पलाइन नंबर 011 49225022 या 011 49225023 पर कॉल भी कर सकते हैं। इसके अलावा वे ईमेल आईडी aibe.helpdesk@gmail.com पर ईमेल भी भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करेंएडमिट कार्ड

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड (AIBE XXI) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका AIBE 21 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसमें दी गई सभी जानकारी चेक करें और इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य की जरूरत के लिए संभाल कर रखें।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com को समय-समय पर चेक करते रहें। 

ये भी पढ़ें

SBI में 7150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट को बिना इंटरव्यू मिलेगा नौकरी का मौका
Also Read
View All