
IAS Divya Mittal Viral Post: देश की शिक्षा व्यवस्था में क्या कमियां हैं इसे लेकर एक आईएएस अधिकारी की पोस्ट काफी चर्चा में है। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई कर चुकीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया है कि, हमारी स्कूली शिक्षा में किन अहम चीजों की भारी कमी है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, हम सालों तक यह तो सीखते हैं कि सफलता कैसे हासिल करनी है लेकिन एक भी दिन यह नहीं सीखते कि खुश कैसे रहना है।
दिव्या मित्तल ने कहा कि, स्कूलों में स्टूडेंट्स को विज्ञान और गणित तो पढ़ाया जाता है लेकिन यह कभी नहीं सिखाया जाता कि तनाव दुख या दिल टूटने जैसी इमोशनल प्रॉब्लम्स से कैसे निपटा जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल अक्सर खामोशी को ही शांति मान लेते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि, कई लोग बड़े होने के बाद भी अपनी भावनाओं को सही तरीके से संभाल नहीं पाते हैं क्योंकि उन्हें बचपन में यह सब सिखाया ही नहीं गया।
आईएएस अधिकारी ने उन जरूरी लाइफ स्किल्स की एक लिस्ट भी शेयर की है जिन्हें आज के समय में स्कूली पढ़ाई का इम्पोर्टेन्ट और कंपलसरी पार्ट होना चाहिए:
दिव्या मित्तल की इस बात ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स और अभिभावकों का मानना है कि, आजकल स्कूल सिर्फ करियर बनाने और नंबर लाने की होड़ की जगह बन गए हैं। वहां जीवन जीने की असली कला और मुश्किलों का सामना करने का तरीका नहीं सिखाया जा रहा है जिसके कारण युवा तनाव का शिकार हो रहे हैं। स्कूलों में स्टूडेंट्स को मेंटल हेल्थ और जीवन जीने की कला जरूर सिखानी चाहिए।