शिक्षा

Agniveer Admit Card 2026 : अग्निवीर परीक्षा एडमिट कार्ड इस तारीख को होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

Indian Army Agniveer Exam 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी करने की तैयारी में है। परीक्षा 1 से 15 जून तक होगी, कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
2 min read
May 07, 2026
Agniveer Admit Card 2026 Direct Link
Indian Army Agniveer (Image- Gemini)

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अहम खबर है। इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर पदों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून से 15 जून, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

भारतीय सेना अपने इस विशेष भर्ती अभियान के जरिए कई अलग अलग पदों पर योग्य युवाओं की नियुक्ति करने जा रही है। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल और महिला मिलिट्री पुलिस सहित कई अन्य पद शामिल हैं। पूरे देश भर में बनाए गए अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर यह लिखित परीक्षा 1 जून से 15 जून, 2026 तक कंडक्ट कराई जाएगी।

सेंटर पर ले जाने होंगे ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को कुछ खास नियमों का पालन करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को बिना ओरिजिनल एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अपनी पहचान साबित करने के लिए एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना बहुत जरूरी है। कैंडिडेट्स अपने साथ अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर अपना पासपोर्ट ले जा सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट और सैलरी

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ और पुलअप्स शामिल होंगे जिनके आधार पर युवाओं को मार्क्स दिए जाएंगे। इसके अलावा लॉन्ग जंप और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट भी होगा जिसे पास करना कंपलसरी होगा। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में सेवा करने का मौका मिलेगा। हर साल वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी, वेतन का एक हिस्सा सेवा निधि फंड में जमा होगा। चार साल की सेवा पूरी होने पर यह रकम एकमुश्त दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन डिटेल भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास संभाल कर रखें।

एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करें

एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालने के बाद कैंडिडेट्स अपने नाम, रोल नंबर और एग्जाम सेंटर का एड्रेस ठीक से चेक कर लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in को समय-समय पर चेक करते रहें।