शिक्षा

JNU Recruitment 2026: JNU में 267 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

JNU Non-Teaching Recruitment 2026: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग के 267 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवा इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Jul 03, 2026
JNU Recruitment 2026, JNU Non Teaching Jobs, Sarkari Naukri 2026, JNU Vacancy 2026, 10th Pass Jobs, 12th Pass Govt Jobs, JNU MTS Recruitment, Patrika Education News, जेएनयू भर्ती 2026, सरकारी नौकरी
JNU में भर्ती (सांकेतिक इमेज)

JNU Vacancy 2026: देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। जेएनयू ने साल 2026 के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 267 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। 10वीं पास, 12वीं पास, ITI डिप्लोमा होल्डर, ग्रेजुएट, BE/B.Tech. और पोस्ट ग्रेजुएट युवा अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह रहेगा सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का अंतिम चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा:

  • पेपर 1: यह 150 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ, हिंदी या अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर से जुड़े 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर 2: यह 100 अंकों का पेपर होगा जिसमें आपके पद से जुड़े 50 बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे। हर पद के लिए यह पेपर अलग होगा।
  • स्किल टेस्ट: प्राइवेट सेक्रेटरी पर्सनल असिस्टेंट स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए टाइपिंग या स्टेनोग्राफी टेस्ट आयोजित होगा।
  • इंटरव्यू: ग्रुप ए के पदों के लिए 100 अंकों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा। अंतिम मेरिट में दोनों पेपर का 70 प्रतिशत और इंटरव्यू का 30 प्रतिशत वेटेज रहेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

जेएनयू की इस भर्ती के जरिए कई अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, रिसर्च ऑफिसर, सिस्टम एनालिस्ट, सेक्शन ऑफिसर स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, लिफ्ट ऑपरेटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस जैसे अहम पद शामिल हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnunt.samarth.edu.in को ऑपन करें।
  • होम पेज पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें और फिर पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें अपनी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फिर अपनी आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म पूरी तरह से जमा करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।