शिक्षा

NEET UG 2025: पोर्टल लॉन्च करने के बाद अब NTA ने उठाया एक और कदम, Telegram और Instagram से कहा-फेक अकाउंट करें डिलीट

NEET UG 2025: NTA ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि इंस्टाग्राम और टेलीग्राम को नीट परीक्षा को लेकर निर्देश दिए हैं। यहां देखें-
2 min read
• •
Updated: 1 May 2025, 5:49 PM IST
NEET UG 2025

NEET UG 2025: 4 मई 2025 को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी कड़ी में NTA ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के लिए निर्देश जारी किया है। एनटीए ने परीक्षा से ठीक पहले इंस्टाग्राम और टेलीग्राम से प्रश्नपत्र लीक के बारे में ‘झूठे दावे फैलाने’ वाले 120 से अधिक अकाउंट को डिलीट करने को कहा।

झूठे दावे करने वालों के खिलाफ एक्शन

NTA ने नीट परीक्षा से संबंधित फर्जी बयानों को आगे बढ़ाने वाले 106 टेलीग्राम चैनलों और 16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स की पहचान की है। एनटीए ने झूठे दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती करने के ख्याल से ये कदम उठाया है। साथ ही इन प्लेटफॉर्म से भी मदद करने का अनुरोध किया है।

इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के लिए एनटीए का निर्देश

एनटीए ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से अनुरोध किया है कि वे उम्मीदवारों के बीच झूठ और अनावश्यक डर का प्रचार करने वाले इन अकाउंट्स को तुरंत डिलीट कर दें। साथ ही दोनों प्लेटफॉर्म से अनुरोध किया है कि वे ऐसी फेक खबरें फैलाने वाले एडमिन की जानकारी साझा करें ताकि NTA को कानूनी कार्रवाई कर सके।

NTA ने प्लेटफॉर्म की घोषणा की

वहीं इससे पहले बीते शनिवार को एनटीए ने NEET UGसे संबंधित संदिग्ध दावों की रिपोर्ट करने के लिए एकप्लेटफॉर्मकी घोषणा की है। NTA ने छात्रों को सलाह दी कि वे बेईमानी करने वाले तत्वों के बहकावे में आकर कोई भी फैसला नहीं ले। साथ ही झूठे दावों पर भरोसा न करें। NTA ने पिछले साल पेपर लीक सहित कई कथित अनियमितताओं को देखने के बाद NTA ने एहतियात के रूप में इस प्लेटफॉर्म की घोषणा की है।

500 से अधिक शहरों में होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 4 मई को देशभर के 550 से अधिक शहरों में 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस साल लगभग 23 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।