
Railway Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार मौका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) नागपुर डिवीजन ने 10वीं पास युवाओं के लिए अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1079 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 मई, 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून, 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार नेशनल अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026: इस लिंक से करें अप्लाई
इस भर्ती की सबसे खास और अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे तौर पर मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा और आईटीआई में मिले नंबरों के औसत के आधार पर बनेगी। अगर किन्हीं दो कैंडिडेट्स के नंबर एक-समान होते हैं तो ज्यादा उम्र वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
चुने गए उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग पर रखा जाएगा। इस एक साल के दौरान उन्हें केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, हर महीने एक तय स्टाइपेंड (सैलरी) दिया जाएगा। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को नागपुर डिवीजन या मोतीबाग वर्कशॉप में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in को समय-समय पर चेक करते रहें।