शिक्षा

Govt Jobs : मई में बंद हो रही है इन बड़ी सरकारी भर्तियों की विडों, जल्दी करें आवेदन

Government Jobs 2026: मई के महीने में एसएससी यूनियन बैंक आरबीआई और यूपीएसएसएससी सहित कई विभागों में बंपर सरकारी भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो बिना वक्त गंवाए इन पदों के लिए जल्द से जल्द अप्लाई करें।

3 min read
May 06, 2026
Govt Jobs May 2026 (Image- ChatGPT)

Govt Jobs In May 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत जरूरी और काम की खबर है। कई बार उम्मीदवार परीक्षा पास करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से वे आवेदन करने से ही चूक जाते हैं। आज हम आपको मई महीने में खत्म हो रही पांच बड़ी और शानदार सरकारी भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और अभी तक इन भर्तियों के लिए फॉर्म नहीं भरा है तो, आप बिना समय बर्बाद किए तुरंत अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

जेल में सुधार की नई मिसाल, कैदियों ने दी 12वीं की परीक्षा 100 परसेंट रहा रिजल्ट

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। ग्रेड सी के लिए उम्र 18 से 30 साल और ग्रेड डी के लिए 18 से 27 साल तय की गई है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और स्किल टेस्ट के जरिए होगा। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 मई, 2026 तय की गई है।

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस के 1865 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 29 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 मई, 2026 है। आवेदन करने वाले युवाओं का ग्रेजुएट होना जरूरी है और उनकी उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। एक साल की ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 15000 से 20000 रुपये महीने का बेहतरीन स्टाइपेंड दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइटunionbankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC ASO भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) के 929 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल से चल रही है जो 11 मई, 2026 को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर समय रहते अपना फॉर्म भर सकते हैं।

RBI ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में अफसर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आरबीआई ने ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है वहीं रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 मई, 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

MPESB अस्पताल सहायक भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल सहायक के 1200 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 मई, 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और एलिजिबल कैंडिडेट्स 20 मई, 2026 तक अप्लाई कर सकेंगे। अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो कैंडिडेट्स 26 मई तक उसमें सुधार भी कर सकते हैं।

अप्लाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट या पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • इसके बाद अपनी आईडी लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड करें।
  • लास्ट में अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह जरूर पढ़ लें ताकि कोई गलती न हो और फॉर्म रिजेक्ट होने से बच सके।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती के नियमों, परीक्षा की तारीखों या आवेदन प्रक्रिया में किसी भी लेटेस्ट अपडेट और बदलाव के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें

पिता के बिजनेस को बचाने के लिए लाखों की नौकरी को ठुकरा दिया, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ
Also Read
View All