UPSC Prelims Answer Key 2026 PDF: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार 31 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति। जानिए आंसर-की कैसे करें डाउनलोड और क्या है नेगेटिव मार्किंग का नियम।
UPSC Prelims 2026:संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा आज 24 मई को देशभर में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। परीक्षा खत्म होने के बाद आयोग जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा।
यूपीएससी के नए नियमों के अनुसार, परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। आंसर की आते ही छात्र अपने सवालों के जवाब का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
अगर आंसर-की चेक करते समय किसी कैंडिडेट को लगता है कि, आयोग द्वारा दिया गया कोई जवाब गलत है तो वे उस पर अपनी आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज करा सकेंगे। यूपीएससी ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 मई, 2026 तक का समय दिया है। अगर कैंडिडेट की ओर से किया गया दावा सही साबित होता है तो, उसे उस सवाल के पूरे नंबर दिए जाएंगे।
UPSC CSE Provisional Answer Key 2026 : यहां से करें डाउनलोड