मनोरंजन

‘आची’ मनोरमा: तमिल सिनेमा की वो इकलौती एक्ट्रेस जिसने तमिलनाडु के 6 मुख्यमंत्रियों संग शेयर की स्क्रीन

Aachi Manorama: आची’ मनोरमा तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री थीं, जिन्होंने साउथ के 7 मुख्यमंत्रियों के साथ फिल्मों में काम किया। जिनमें से एक आंध्रप्रदेश और बाकी तमिलनाडु के सीएम का नाम है. उनका शानदार करियर आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे अनोखे रिकॉर्ड्स में गिना जाता है।
3 min read
• •
Updated: 9 May 2026, 1:55 PM IST
Aachi Manorama
7 मुख्यमंत्रियों संग स्क्रीन शेयर करने वाली इकलौती एक्ट्रेस थीं मनोरमा। (फोटो सोर्स: IMDb)

Aachi Manorama: तमिलनाडु चुनाव और राज्य के भावी मुख्यमंत्री विजय थलापति इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। साउथ के सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। इस बीच विजय और एक्ट्रेस तृषा की बॉन्डिंग भी चर्चा बटोर रही है। तमिलनाडु की राजनीति में गौर करने वाली एक बात और है, वो है राज्य के मुख्यमंत्री। आपको बता दें कि तमिलनाडु के कई मुख्यमंत्री अभिनेता से नेता बने हैं और तमिलननाडु पर राज किया है। इनमें से ही एक हैं थलापति विजय। लेकिन आज हम एक तमिल सिनेमा की एक ऐसी दिग्गज अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने तमिल सिनेमा के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में अपना खास योगदान दिया। इस अभिनेत्री का नाम है ‘आची’ मनोरमा। इतना ही नहीं ये इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने तमिलनाडु के ही 6 मुख्यमंत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

क्या था इनका असली नाम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमिल सिनेमा की इस दिग्गज अभिनेत्री का असली नाम गोपीशांता था। फिल्मों में आने से पहले ये लोगों के घरों में झूठे बर्तन मांझने और झाड़ू-पोंछा करने का काम करती थीं। मगर जब इन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो इनके अभिनय ने हर किसी को चौंका दिया। फिल्मों में आने के बाद ही इनको नया नाम ‘मनोरमा’ मिलालेकिन इंडस्ट्री में लोग और फैंस इनको प्यार से 'आची मनोरमा' कहकर बुलाने लगे थे। बता दें कि तमिल भाषा में ‘आची’ का मतलब होता है सम्मानित बुजुर्ग महिला।

कैसे शुरू हुई एक्टिंग करियर की शुरुआत

मनोरमा का परिवार संपन्न परिवार नहीं था, मां की पैसे की तंगी के चलते उनकी मां की मौत कैंसर का इलाज न हो पाने के कारण हो गई थी। मां के इलाज के पैसे जुटाने के लिए उन्होंने लोगो के घरों में खाना बनाना, झाड़ू पोंछा और बर्तन साफ़ करने का काम पकड़ा। लेकिन फिर फिर घर के हालातों में कुछ सुधर नहीं हुआ। उस वक़्त वो छोटी थीं लेकिन तभी उन्होंने कुछ और काम भी करने के बारे में सोंचा। उसी दौरान एक नाटक मंडली उनके गांव आई, तो मनोरमा ने गाने में मदद की क्योंकि मुख्य अभिनेत्री गा नहीं पा रही थीं। सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय और गायन दोनों की शुरुआत की, जिसने उनके लिए फिल्मी दुनिया के दरवाजे खोल दिए।

1000 से ज्यादा फिल्में करने के कारण गिनीज बुक में दर्ज नाम

मनोरमा को नाटक मंडली में काम करते हुए पहली फिल्म 'इनबावाज्वु' मिली और उस उसी फिल्म ने उनकी किस्मत पलट दी और वो इंडस्ट्री पर छा गईं। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। मनोरमा ने एक के बाद एक 1500 से अधिक फिल्मों में काम किया। इसी के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। साथ ही उन्होंने 5 हजार से ज्यादा स्टेज शोज भी किए थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया। फिल्मों में उनके अहम योगदान के लिए उनको नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। उनके फिल्मों की संख्या और अभिनय के चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तक में दर्ज किया गया। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया।

मनोरमा ने 7 मुख्यमंत्रियों संग कीं फिल्में

भारतीय सिनेमा की इकलौती एक्ट्रेस हैं मनोरमा, जिन्होंने अपने करियर में 7 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया था। इनके नाम थे, सी. एन. अन्नादुरई (तमिलनाडु), एम. करुणानिधि (तमिलनाडु), एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) (तमिलनाडु, जे. जयललिता (तमिलनाडु), एन. टी. रामाराव (एनटीआर) (आंध्र प्रदेश), एम. के. स्टालिन (तमिलनाडु) और सी. विजय (तमिलनाडु)। जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी मुख्यमंत्री बनने और राजनीति में आने से पहले फिल्मों में एक्टिव थे।

कॉमेडी से लेकर इमोशनल रोल तक रहीं शानदार

1960 तक अभिनेत्री मनोरमा ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए और एक्टिंग की, लेकिन उसके बाद उन्होंने कॉमेडी रोल करने शुरू किये। उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया। कॉमेडी में मनोरमा को खूब पसंद किया गया। मनोरमा सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं थीं। उन्होंने मां, दादी, पड़ोसी और कई इमोशनल किरदार भी निभाए। उनकी एक्टिंग में सहजता और सच्चाई साफ नजर आती थी।

Updated on:
9 May 2026, 1:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
काजी तौकीर पर लगी ‘एंटी-नेशनल’ की छाप तो बचाव में उतरे आसिफ खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब