मनोरंजन

एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना की हुई स्टूडेंट संग अश्लील चैट लीक तो किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरा अकाउंट हैक हुआ

Actress Jyoti Saxena: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलिब्रिटी का नाम किसी न किसी विवाद में सामने आता ही रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना की स्टूडेंट के साथ अश्लील चैट सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। जिसमें वह अश्लील वीडियो कॉल के पैसे मांगती दिख रही हैं। अब ज्योति ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सबको बताई है।

3 min read
Apr 21, 2026
ज्योति सक्सेना की विवादित चैट हुई लीक

Actress Jyoti Saxena: ग्लैमर वर्ल्ड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना की एक स्टूडेंट के साथ अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस चैट में एक्ट्रेस पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने न्यूड वीडियो कॉल के बदले स्टूडेंट से पैसों की मांग की है। जैसे ही ये पूरा मामला बड़ा एक्ट्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जो बताया है उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

ये भी पढ़ें

‘तुम मुस्लिम हो, शादी के लिए हिंदू ही मिला’ सुनील लहरी की बहू सारा खान को मिली धमकी, अब फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना ने किया चैट को लेकर खुलासा (Actress Jyoti Saxena On chat leak with student)

एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना की वायरल हो रही कथित इंस्टाग्राम चैट में देखा जा सकता है कि सामने वाला व्यक्ति खुद को एक स्टूडेंट बता रहा है। चैट के मुताबिक, शुरू में न्यूड वीडियो कॉल के लिए 20,000 रुपये की मांग की गई थी, लेकिन जब लड़के ने खुद को छात्र बताया और कम पैसे होने की बात कही, तो कथित तौर पर एक्ट्रेस 8,000 रुपये में कॉल करने के लिए राजी हो गईं। जैसे ही यह चैट पब्लिक हुई, सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करने लगे।

ज्योति सक्सेना का दावा- हुआ अकाउंट हैक (Jyoti Saxena News)

ये पूरा विवाद बढ़ा तो ज्योति सक्सेना ने सोमवार को फेसबुक के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पिछले दो महीनों से उनके कंट्रोल में नहीं था। अपने बयान में उन्होंने लिखा, "हमें पता चला है कि पिछले 2 महीनों से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया है। मेरी पहचान और तस्वीरों का इस्तेमाल करके झूठी और मानहानिकारक जानकारी फैलाई जा रही है।

यह साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और हमारी लीगल टीम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।" ज्योति ने लोगों और मीडिया से अपील की है कि जब तक उनका अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक उस पर आने वाली किसी भी बात पर यकीन न करें।

सेलेब्रिटीज और हैकिंग का पुराना नाता

फिल्म इंडस्ट्री में यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी का अकाउंट हैक हुआ हो या उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर पैसे ठगे गए हों। अक्सर बड़े सितारों की पहचान का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी आम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ज्योति के मामले में भी अब पुलिस और साइबर सेल की जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा।

कौन हैं ज्योति सक्सेना? (Who Is Jyoti Saxena)

ज्योति सक्सेना मुख्य रूप से म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। साल 2018 में आई उनकी शॉर्ट फिल्म 'लाछी' ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और उनके काम की तारीफ भी हुई थी। सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिलहाल, इस पूरे विवाद ने उनके करियर और इमेज पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें

मां बनने वाली है ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा? पति फरमान का बड़ा खुलासा, बोले- वो बाहर नहीं आ सकती
Published on:
21 Apr 2026 12:02 pm
Also Read
View All