मनोरंजन

मुकेश अंबानी के घर का वीडियो देख चौंके लोग, रिहाना करती दिखीं पूजा-अर्चना, देखें VIDEO

Rihanna Performs Puja At Mukesh Ambani House: ग्लोबल आइकन रिहाना अपने ब्रैंड लॉन्च के बाद मुकेश अंबानी के घर पहुंची। जहां उनका स्वागत बेहद भव्य तरीके से किया गया। उन्होंने वहां आरती और फूलों की होली भी खेली। इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

2 min read
Apr 26, 2026
सिंगर रिहाना का वीडियो आया सामने

Mukesh Ambani House Video: ग्लोबल पॉप स्टार और दुनिया की जानी-मानी बिजनेसवुमन रिहाना इन दिनों भारत में छाई हुई हैं। करीब दो साल बाद भारत लौटीं रिहाना का यह दौरा सिर्फ उनके कॉस्मेटिक ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' के लॉन्च तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को भी बेहद करीब से महसूस किया है। जब से वह मुंबई आई है उनके हर रोज वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में उन्होंने पैपराजी के साथ मस्ती की थी और फोटो क्लिक करवाई थी। अब उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो मुकेश अंबानी के आलीशान घर 'एंटीलिया' का है। रिहाना हाल ही में उनके घर पहुंची हैं। वहां वह पूजा करती नजर आईं। जिसका सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा के BJP जॉइन के बीच कुमार विश्वास का पोस्ट वायरल, ‘महाभारत’ की इन पंक्तियां से दिया बड़ा संकेत?

रिहाना पहुंची मुकेश अंबानी के घर (Mukesh Ambani House Video)

रिहाना जब अंबानी परिवार के घर पहुंचीं, तो वहां की मेहमाननवाजी देखकर वह दंग रह गईं। घर के मुख्य सदस्यों- ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने खुद रिहाना और उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसे ही उन्होंने घर में कदम रखा, एक पारंपरिक भारतीय डांस परफॉर्मेंस के साथ उनका वेलकम हुआ, जिसने रिहाना को भारतीय कला का मुरीद बना दिया।

आरती की और निभाईं रस्में (Rihanna Performs Puja At Mukesh Ambani House)

इस विजिट का सबसे चौंकाने वाला और खूबसूरत पल वह था, जब रिहाना एक धार्मिक पूजा समारोह में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ मिलकर आरती की और पूरी श्रद्धा के साथ रस्मों को भी निभाया। एक ग्लोबल आइकन का इस तरह भारतीय परंपरा में रंगा हुआ अवतार देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि यकीन नहीं हो रहा विदेश की इतनी बड़ी सिंगर पूजा कर रही हैं।

फूलों की होली और खास लंच (Rihanna In India)

सांस्कृतिक अनुभवों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। रिहाना के लिए खास तौर पर 'फूलों की होली' का आयोजन किया गया था। संगीत की धुनों और नृत्य के बीच रिहाना पर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की गई, जिसका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। इसके बाद अंबानी परिवार ने उनके लिए एक खास लंच रखा था, जहां उन्होंने भारतीय खानों का स्वाद चखा।

तीन दिन का यादगार दौरा

रिहाना की यह मुंबई यात्रा 23 अप्रैल को शुरू हुई थी। 24 अप्रैल को उन्होंने 'फेंटी ब्यूटी की हवेली' इवेंट में शिरकत की और 25 अप्रैल को वापस रवाना होने से पहले उन्होंने एंटीलिया में इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनकर अपनी यात्रा को यादगार बना लिया। रिहाना का यह दौरा न केवल उनके बिजनेस के लिए सफल रहा, बल्कि उन्होंने जिस तरह से भारतीय संस्कारों को अपनाया, उसने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।

ये भी पढ़ें

गोविंदा के पतन की असली वजह आई सामने? उनके एटीट्यूड और अंधविश्वास पर को-एक्टर का तीखा बयान
Published on:
26 Apr 2026 02:55 pm
Also Read
View All