24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“I Love You Riri” रिहाना को अचानक भारत में देख पैप्स हुए बेकाबू

Rihanna in India: हाल ही में भारत में रिहाना की अचानक मौजूदगी ने सभी फैंस और मीडिया को हैरान कर दिया। बॉलीवुड और फैशन जगत के सितारे उनके आसपास इकट्ठा हो गए, लेकिन सबसे ज्यादा उत्साहित थे पैपराजी, जो उनके हर मूवमेंट को तस्वीरों में कैद करने के लिए बेकाबू हो उठे।

2 min read
Google source verification
पॉप म्यूजिक रिहाना

पॉप म्यूजिक रिहाना (फोटो सोर्स: IMDb)

Rihanna in India: पॉप म्यूजिक की दुनिया की सबसे बड़ी आइकॉन रिहाना एक बार फिर भारत पहुंची हैं। अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग फंक्शन में जामनगर में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के 2 साल बाद, इस बार वो अपने कॉस्मेटिक ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' को प्रमोट करने मुंबई आई हैं।

रिहाना दिखी ऑल ब्लैक आउटफिट में

रिहाना (Rihanna ) को मुंबई एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा गया। हाथ में स्टाइलिश बैग, चश्मा और गोल्ड चेन के साथ उनका लुक एकदम धमाकेदार था। बता दें, जैसे ही पैप्स ने उन्हें "रिरी" कहकर पुकारा और चिल्लाकर I love you भी कहा, जिस पर रिहाना ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ कार की ओर बढ़ गईं। उनके इस अंदाज ने एक बार फिर साबित किया कि वो जहां भी जाती हैं, सुर्खियां उनके साथ चलती हैं। बता दें, रिहाना हाल ही में तीसरी बार मां बनी हैं, इसके बाद भी वो इस लॉन्च के लिए खुद मुंबई पहुंचीं।

रिहाना मुंबई में फेंटी ब्यूटी के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है

खबरों के अनुसार रिहाना मुंबई में फेंटी ब्यूटी के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के साथ-साथ एक लिमिटेड पॉप-अप एक्सपीरियंस भी शुरू कर सकती हैं। इस इवेंट का नाम रखा गया है 'फेंटी ब्यूटी की हवेली', जो भारतीय संस्कृति पर बेस्ड नाम है। इसमें ब्रांड के शेड्स और प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज दिखाए जाने की उम्मीद है। हालांकि इवेंट की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि रिहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस भारत दौरे को लेकर अब तक कोई पोस्ट नहीं की है जिससे फैंस और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।

साल 2024 में रिहाना पहली बार भारत आईं थी

बता दें, साल 2024 में रिहाना पहली बार भारत आई थीं जब उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में जामनगर में परफॉर्म किया था। उस शो में शाहरुख खान और जान्हवी कपूर जैसे स्टार्स के साथ उन्हें मस्ती करते देखा गया था। उस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 50 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले थे। उसी दौरान इंस्टाग्राम लाइव पर उन्होंने कहा था कि भारत में उनका सबसे अच्छा समय बीता और वो वापस आना चाहती हैं।