मनोरंजन

फिर बिगड़ी अनुराग डोभाल की तबियत, मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘जिंदगी के लिए कर रहे हैं संघर्ष’

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार को देखते हुए उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया था। डिस्चार्ज मिलने के बाद घर लौटते समय सांस लेने में फिर से तकलीफ हुई और उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई है।
3 min read
Mar 15, 2026
Anurag Dobhal Faces Breathing Difficulties
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट। (फोटो सोर्स: anurag_dobhal/instagram)

Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल अस्पताल से डिस्चार्ज होने के कुछ ही समय बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके मैनेजर ने रविवार (15 मार्च) को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घर ले जाते समय डोभाल को सांस लेने में तकलीफ हुई। अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे के अनुसार, डॉक्टरों ने उनकी सेहत में हुए सुधार की पुष्टि करने के बाद यूट्यूबर 'The UK07 Rider' को डिस्चार्ज कर दिया था। हालांकि, देहरादून लौटते समय उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई।

मैनेजर ने शेयर किया वीडियो (Anurag Dobhal Health Update)

मैनेजर रोहित पांडे ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें डोभाल को एम्बुलेंस में ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखाया गया है. इस दौरान अनुराग डोभाल को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था।

मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट। (फोटो सोर्स: rohitsometimes/instagram)

मैनेजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कल अनुराग भाई की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और हम उन्हें देहरादून ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हम उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जा रहे हैं। वो जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं,”

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले अनुराग का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव स्टीमिंग की थी। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तब से ही उनके मैनेजर रोहित पांडे सोशल मीडिया पर नियमित रूप से उनकी हेल्थ से जुड़ी हर जानकारी उनके फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

बीते शनिवार यानि 14 मार्च को भी रोहित ने बताया था कि अनुराग डोभाल की तबीयत सीरियस हो गई है और बिगड़ गई है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि यूट्यूबर के फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया है और उनको निमोनिया भी हो गया है।

मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट। (फोटो सोर्स: rohitsometimes/instagram)

कुछ दिनों पहले अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर दो घंटे से अधिक का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अपने माता-पिता और बाकी फैमिली मेंबर्स की वजह से वो डिप्रेशन में चले गए हैं। अनुराग ने परिवार पर आरोप लगाया कि उनके माता-पिता और भाई ने उनकी सारी संपत्ति हड़प ली है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फैमिली ने इंटरकास्ट मैरिज के कारण उनकी पत्नी को घर में घुसने नहीं दिया और उनको परेशान किया। अनुराग ने ये भी बताया कि उन्होंने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

यूट्यूबर ने की थी आत्महत्या की कोशिश

इसके आगे उन्होंने कहा, "मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम (भाई) और श्रेया। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत डिप्रेशन में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये फीलिंग एलिमिनेट करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खराब हो गया है।” जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना के बाद इस वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया है।

रितिका ने शेयर किया था भावुक पोस्ट

रितिका चौहान ने अपनी इंस्टाग्रम स्टोरी पर मैसेज शेयर किया। (फोटो सोर्स: ritika_chauhan_17_7)

अनुराग के हादसे के बाद उनकी पत्नी रितिका उनसे अस्पताल में मिलने गईं और तब से उनके साथ हैं। शुक्रवार को पत्नी रितिका ने भावुक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अनुराग की सेहत के बारे में बताते हुए लिखा था कि उनकी हालत में सुधार है। ख़बरों के मुताबिक, अनुराग की पत्नी रितिका आठ महीने से ज्यादा की प्रेग्नेंट हैं। कपल अपने पहले बच्चे के दुनिया में आने की प्रतीक्षा कर रहा है।

Published on:
15 Mar 2026 06:21 pm