मनोरंजन

भयानक एक्सीडेंट के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे अनुराग डोभाल, बोले- ‘जब लगे सब कुछ खत्म हो गया है’

Anurag Dobhal Visit Premanand Ji Maharaj: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में वृंदावन यात्रा की, जहां उन्होंने अपनी चोटों से उबरते हुए प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। उनके फैंस ने इस आध्यात्मिक दौरे को उनके सेहत में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
3 min read
Apr 07, 2026
Anurag Dobhal Visit Premanand Ji Maharaj
प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे अनुराग डोभाल। (फोटो सोर्स: anurag_dobhal)

Anurag Dobhal Visit Premanand Ji Maharaj: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, के घर 27 मार्च, 2026 को एक बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने इस पल को अपना "दूसरा जन्म" बताया। बता दें कि उनकी जिंदगी में ये खुशखबरी एक काफी मुश्किल दौर के बाद आई है, जिसके दौरान कथित तौर पर उन्होंने कार दुर्घटना में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। हाल ही में अनुराग प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन गए थे। अनुराग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उनके फैंस ने इसे उनकी 'वापसी' बता रहे हैं।

यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो (Anurag Dobhal Visit Premanand Ji Maharaj)

अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे हुए और बाद में बैसाखी के सहारे वृंदावन जाकर प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। यूट्यूबर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जब आपको लगता है कि सब कुछ खत्म हो गया है, तब प्रेमानंद महाराज जी आते हैं और आपको बचाते हैं। राधे राधे।"

सोशल मीडिया पर चाहने वालों ने किये कमेंट्स

अनुराग डोभाल की पोस्ट के बाद, उनके फैंस और चाहने वालों ने कमेंट्स की बौछार कर दी। कुछ यूजर्स अपने प्यारे यूट्यूबर के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए लिखा, 'जल्द ठीक हो जाओ"। वहीं, एक फैन ने लिखा, 'अब होगा भाई का कमबैक।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'अभी तो अनुराग भाई को और आगे जाना है।' बहुत से लोगों ने कमेंट करते हुए जल्दी ठीक होकर अपने पैरों पर चलने की प्रार्थना की।

बेटे के जन्म पर किया था इमोशनल पोस्ट (Anurag Dobhal Emotional Post on Son Birth)

बेटे के जन्म पर किया था इमोशनल पोस्ट। (फोटो सोर्स: anurag_dobhal)

आपको बता दें कि अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च, 2026 को राम नवमी के दिन बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म पर यूट्यूबर ने एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए इस पल को अपना पुनर्जन्म बताया। अनुराग ने बेटे को गोद में लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए।'

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अनुराग डोभाल के साथ हुआ था हादसा

बता दें कि कपल की जिंदगी में ये खुशखबरी अनुराग के इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हुई एक कार दुर्घटना के कुछ ही हफ्तों बाद आई है। इस घटना के बाद वो सुर्खियों में आए थे। अधिकारियों और मीडिया ने इस घटना को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज गति से लाइवस्ट्रीमिंग करते समय आत्महत्या के प्रयास से जोड़ा था। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया। इस घटना ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था।

परिवार से मतभेदों के चलते की थी आत्महत्या की कोशिश

जाने-माने यूट्यूबर अनुराग डोभाल हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने रितिका से इंटरफेथ मैरिज के बाद अपने परिवार, जिसमें उनके भाई और पत्नी भी शामिल हैं, के साथ हुए गंभीर मतभेदों के बारे में खुलकर बात की थी। एक लंबे और इमोशनल वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपनी फैमिली पर आरोप लगाया कि उनके माता-पिता और बाकी सदस्यों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, रिश्तेदारों के सामने अपमानित किया और उनकी शादी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, यहां तक ​​कि कपल को घर के अंदर आने से भी रोक दिया। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद स्थिति और बिगड़ गई, जिसके चलते वो डिप्रेशन का शिकार हो गए और पत्नी के साथ भी दूरियां बढ़ गईं। हालांकि, उनके भाई कलाम इंक ने इन आरोपों का गलत बताते हुए कहा कि अनुराग ने एकतरफा कहानी बताई है।

Updated on:
07 Apr 2026 05:20 pm
Published on:
07 Apr 2026 04:39 pm