मनोरंजन

‘मेनोपॉज’ वाले बयान पर भड़कीं गौहर खान, तो अवेज दरबार आए सामने निखिल चिनप्पा को सुनाई खरी खोटी, जानें पूरा मामला

Gauahar khan and awez darbar:'अलायंस' शो में गेमप्ले की आलोचना से शुरू हुए विवाद में निखिल चिनप्पा ने गौहर खान पर मेनोपॉज को लेकर विवादित टिप्पणी की थी,जिसके जवाब में गौहर ने भी निखिल को खरी-खोटी सुनाई थी। अब इसी मामले में उनके देवर अवेज दरबार ने एंट्री मार ली है और एक वीडियो पोस्ट कर निखिल पर अपनी भड़ास निकाली है।
2 min read
Jul 30, 2026
Gauahar khan and awez darbar slam nikhil chinapa over menopause remark alliance show
गौहर खान और अवेज दरबार (Photo Source- IMBD)

Nikhil Chinapa Gauahar Khan Alliance show dispute: रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) में अक्सर प्यार और विवाद दोनों देखने को मिलते हैं। ये शो एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस समय सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है जिसकी वजह गौहर खान और निखिल चिनप्पा की कॉन्ट्रोवर्सी है। दोनों का विवाद तब शुरू हुआ था जब गौहर खान (Gauahar Khan) ने शो में निखिल चिनप्पा (Nikhil Chinapa) के गेमप्ले और स्ट्रेटेजी की तीखी आलोचना की थी। शो से बेघर (Eliminate) होने के बाद जब निखिल से गौहर के इस रिएक्शन पर सवाल पूछा गया, तो पूरा मामला एक निजी और विवादित मोड़ पर पहुंच गया।

निखिल ने कहा कि वह गौहर से कभी पर्सनली नहीं मिले हैं, लेकिन शो में मौजूद उनके पति जैद दरबार से सुना था। इसके बाद उन्होंने कहा, "शायद मिनी को इस बारे में ज्यादा पता होगा क्योंकि वह मेनोपॉज (Menopause) और पेरिमेनोपॉज से बहुत जूझती है। तो शायद उसे कुछ अंदाजा हो कि गौहर ने जो कुछ भी कहा, वह क्यों कहा।" किसी महिला की राय को उसके बायोलॉजिकल फेज से जोड़ने की इस कोशिश ने इंटरनेट पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है।

गौहर खान ने किया था निखिल पर पलटवार

गौहर खान ने निखिल की इस टिप्पणी पर सख्त एतराज जताया था। उन्होंने कहा था कि वह निखिल के व्यक्तित्व और उनके काम की आज भी काफी इज्जत करती हैं, लेकिन किसी महिला के विचारों या उसकी राय को उसके पीरियड्स, मेनोपॉज या पेरिमेनोपॉज से जोड़कर खारिज करना बेहद अजीब और असंवेदनशील है।

निखिल को "अज्ञानी" बताते हुए गौहर ने कहा था कि किसी महिला को सिर्फ इसलिए गलत ठहराना क्योंकि वह किसी जैविक प्रक्रिया से गुजर रही है, एक गैर-जिम्मेदाराना और बिना जानकारी वाली सोच को दिखाता है।

अवेज दरबार ने कसा तंज

गौहर के समर्थन में उनके देवर और डांसर अवेज दरबार (Awez Darbar) ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर निखिल के 19 साल लंबे करियर पर तंज कसा है। अवेज ने निखिल का वीडियो क्लिप जोड़ते हुए कहा, "निखिल सर, क्या सवाल पूछा गया था और आप क्या जवाब दे रहे हैं? बात में थोड़ा तो लॉजिक रखिए। मुझे मेनोपॉज के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन इतना जरूर पता है कि आप जैसे पुरुषों को अपनी जिंदगी में 'पॉज' लेने की सख्त जरूरत है। गौहर ने अपने जवाब से सबको पहले ही पॉज कर दिया है। आपको आपके 20वें साल के लिए शुभकामनाएं, कुछ बेहतर करें।"

'अलायंस' में नया अपडेट

शो की बात करें तो कुशाल टंडन अब घर में नए 'Ace' बन चुके हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को तीन-तीन मेंबर्स के चार ग्रुप्स में बांट दिया गया है। वहीं, किसी भी टीम में जगह न बना पाने के कारण सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) को शो से बाहर कर दिया गया है। यह शो हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है। वहीं, शो में सलमान खान भी अपने छोटे भाई सोहेल खान से मिलने पहुंचे हैं। इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

Updated on:
30 Jul 2026 10:14 am
Published on:
30 Jul 2026 09:55 am