मनोरंजन

IPL में GT की करारी हार के बाद खूब रोए फैंस, RCB फैंस ने शुभमन गिल की टीम पर कसा तंज

RCB win IPL 2026: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को करारी हार दी। जिसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया। GT ने जैसे ही फाइनल मैच हारा निराश फैंस स्टेडियम में ही रोने लगे। अब कई लोग इसे देखकर दुखी हो रहे हैं तो कई बल्लेबाजों में और टीम में ही कमियां निकाल रहे हैं।

3 min read
Jun 01, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराया

IPL 2026 final GT vs RCB news: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी महासंग्राम से कम नहीं था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। RCB की धमाकेदार जीत से जहां उनके फैंस जश्न के डूबे दिखे, वहीं फाइनल में खिताब से चूक जाने का दर्द गुजरात टाइटंस के फैंस के चेहरों पर साफ दिखा। मैच खत्म होने के तुरंत बाद स्टेडियम से एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें GT के फैंस टीम की इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और मैदान पर ही फूट-फूटकर रोते दिखे।

ये भी पढ़ें

“काम के बदले समझौते की बात करते थे लोग” अनीता कंवल का बेटी के कास्टिंग काउच पर छलका दर्द

IPL हारी GT तो फैंस का टूटा दिल (Gujarat Titans fans crying in stadium)

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच का नतीजा आते ही स्टेडियम में मौजूद गुजरात टाइटंस की महिला फैंस पूरी तरह से टूट गईं। वीडियो के शुरुआती फ्रेम में दो युवतियां बेहद मायूस नजर आ रही हैं, जिनमें से एक भावुक होकर अपनी दोस्त को गले लगा लेती है। दोनों की आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं और वह एक-दूसरे को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रही हैं।

इस दिल छू लेने वाले वीडियो के ऊपर एक टेक्स्ट लिखा हुआ है, जिसमें लिखा है- "GT फैंस का दिल टूट गया" और नीचे की तरफ एक बेहद सकारात्मक संदेश दिया गया है- "See u next year stronger" यानी अगले साल और मजबूती के साथ मिलेंगे। खिताबी मुकाबले में मिली इस अप्रत्याशित हार का गम फैंस के चेहरों पर इस कदर हावी था कि वह कैमरे के सामने भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।

अंतिम ओवरों में फिसला गुजरात के हाथ से मैच (IPL 2026 final GT vs RCB news)

फाइनल मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। गुजरात के फैंस को पूरी उम्मीद थी कि उनकी टीम इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लेगी और चैंपियन बनेगी। लेकिन जवाब में उतरी RCB के बल्लेबाजों और खासकर किंग विराट कोहली के सूझबूझ भरे खेल की बदौलत बेंगलुरु ने 18 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर 161 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट (GT fans heart broken viral video)

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने मैच को आखिरी वक्त तक खींचने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में किस्मत ने आरसीबी का साथ दिया। यह भावुक वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक RCB यूजर ने लिखा, 'सीटी बजाओ'।" दूसरे ने लिखा, "RCB वालों से पूछो जिनका 17 बार दिल टूटा है। 18 और 19वें में राहत मिली।" तीसरे ने लिखा, "आप एक पूरा टूर्नामेंट केवल 3 बल्लेबाजों के साथ नहीं जीत सकते।" एक अन्य ने लिखा, "जब किसी का दिल टूटेगा तब ही किसी का भरेगा।"

ये भी पढ़ें

IPL जीती RCB तो खुशी से झूमीं अनुष्का शर्मा, पति विराट की टी- शर्ट में लिखा मैसेज दिखाया
Updated on:
01 Jun 2026 01:21 pm
Published on:
01 Jun 2026 01:11 pm
Also Read
View All