मनोरंजन

‘लॉक अप’ 2 से बेघर हुए हर्षद चोपड़ा, रो पड़ीं शिवांगी जोशी, फाइनलिस्ट होकर भी क्यों जाना पड़ा बाहर? जानें

Harshad Chopda Lock Upp: 'लॉक अप' में हर्षद चोपड़ा जहां पहले फाइनलिस्ट बने थे अचानक अपने एक फैसले के चलते वह घर से बेघर हो गए हैं। हर्षद को जाता देख शिवांगी जोशी जोर-जोर से रोने लगीं। अब लोग हर्षद की तारीफ कर रहे हैं और शिवांगी जोशी पर भड़ास निकाल रहे हैं। जानिए आखिर शो में ये क्या ट्विस्ट आया…
3 min read
Aug 04, 2026
Harshad Chopda Lock Upp eviction after first finalist in house she sacrifices for shivangi joshi
हर्षद चोपड़ा हुए घर से बेघर (Photo Source- @plsdafahojawo)

Harshad Chopda Lock Upp eviction: चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है और दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता चरम पर है कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होने वाली है। लेकिन ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले शो में एक ऐसा इमोशनल और चौंकाने वाला मोड़ आया, जिसने पूरे देश के फैंस को हैरान कर दिया है। जहां बीते दिन हर्षद चोपड़ा के रुप में शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल चुका था वो अब बाहर हो गए हैं। ऐसा क्यों और कैसे हुआ? आइये जानते हैं...

हर्षद चोपड़ा हुए घर से बाहर

सोमवार के एपिसोड में जब बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख लॉक-अप में पहुंचे, तो उन्होंने श्रेया से उस स्पेशल पावर का इस्तेमाल करने को कहा जिससे वह एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर भेज सकती थीं। श्रेया ने बिना झिझक शिवांगी जोशी को शो से बेघर करने के लिए चुना। श्रेया का यह फैसला सुनते ही हर्षद चोपड़ा पूरी तरह टूट गए। उन्होंने श्रेया को अपना फैसला बदलने के लिए काफी मनाया, लेकिन श्रेया अपने स्टैंड पर कायम रहीं।

हर्षद ने निभाई शिवांगी संग अपनी दोस्ती

हर्षद को रोता और बेहद उदास देखकर रितेश देशमुख ने उनके सामने एक बड़ा ऑफर रख दिया। रितेश ने कहा कि अगर वह चाहें तो खुद एलिमिनेट होकर शिवांगी जोशी को बचा सकते हैं। हर्षद ने बिना एक पल गंवाए इस प्रस्ताव को मान लिया और शिवांगी के लिए शो छोड़ने का फैसला किया। इस तरह हर्षद चोपड़ा खुद टर्मिनेट हो गए और उनकी जगह शिवांगी जोशी शो की पहली फाइनलिस्ट बन गईं। हर्षद के जाने के बाद शिवांगी फूट-फूटकर रोने लगीं, हालांकि बाद में उनकी श्रेया के साथ तीखी बहस भी देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

हर्षद चोपड़ा के इस फैसले पर नेटिजन्स और फैंस दो धड़ों में बंट गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "हर्षद चोपड़ा.. इतना भी महान नहीं बनना चाहिए था भाई! दोस्ती बाहर निभाता, अपना गेम खेलता।" दूसरे ने लिखा, "शिवांगी का रोना नकली लग रहा है। उसने हर्षद को कुर्बानी देने के लिए मजबूर किया और अब विक्टिम कार्ड खेल रही है। वही एक अन्य ने लिखा, "चाहे ट्रॉफी कोई भी जीते, यह सीजन हमेशा इसलिए याद रखा जाएगा क्योंकि हर्षद चोपड़ा ने फिनाले की जगह कुर्बान कर दी। कुछ लोग टाइटल जीतते हैं, तो कुछ दिल!" वहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'लॉक अप: सच या सजा' का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त, 2026 को होने जा रहा है।

Updated on:
04 Aug 2026 07:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:53 am