Hina Baloch Viral Statement: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पिछले 17 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाये हुए है और छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। अब इस फिल्म के पहले पार्ट के एक सीन पर चर्चा शुरू हो गई है। ये चर्चा पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के बयान के बाद से शुरू हुई है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की आधी से ज्यादा आबादी को समलैंगिक कहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Hina Baloch Viral Statement: आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' पिछले 17 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाये हुए है और छप्पर फाड़ कमाई करते हुए तकरीबन 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'धुरंधर' और 'धुरंधर- द रिवेंज' सिर्फ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म नहीं है, बल्कि ये एक भारतीय जासूस की कहानी भी है जो पाकिस्तान के लियारी इलाके में एक जासूस (हमजा अली मजारी) के रूप में जाता है और वहां के कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गैंग में शामिल हो जाता है और भारत के लिए जासूसी करता हैं। हालांकि, भारत में वो एक अपराधी था। हमजा के इस किरदार में रणवीर सिंह ने अपने दमदार अभिनय से जान फूंक दी है।
अब फिल्म के पहले भाग के एक सीन की चर्चा हो रही है, जिसमें दिखाया गया है कि जिस दिन हमजा लियारी इलाके में पहुंचता है, उसी दिन उसके साथ शारीरिक और यौन उत्पीड़न भी होता है। इस सीन में रणवीर सिंह की एक्टिंग बेहद शांत और अशांत दोनों इमोशन्स को दिखा रही है। वहीं, अब पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का एक विवादित बयान इस सीन को सपोर्ट कर रहा है, उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की आधी से ज्यादा आबादी Gay (समलैंगिक) है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?
क्वीर ग्लोबल यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच ने कहा, “मेरा मानना है कि पाकिस्तान की आधी से ज्यादा आबादी समलैंगिक है। वो खुलकर इस बात को कहना नहीं चाहते, लेकिन मेरा अनुमान है कि पाकिस्तान की 80 प्रतिशत आबादी समलैंगिक (Gay) है और बाकी 20 प्रतिशत बाइसेक्सुअल (Bisexual) है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान में कोई भी व्यक्ति सेक्सुअलिटी के मामले में पूरी तरह से 'स्टेट' है।” बता दें कि उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज, धर्म और पारिवारिक दबाव के कारण लोग अपनी असली पहचान को छिपाते हैं। उनके मुताबिक, लोग इस विषय पर खुलकर बात करने से बचते हैं।
उन्होंने आगे कहा, “वो इसे नकारेंगे, इसमें धर्म का नाम लेंगे, संस्कृति का नाम लेंगे, लेकिन यह एक ऐसा रहस्य है, जिसके बारे में सबको पता है। पाकिस्तान में कोई भी सीधा-सादा नहीं है। मुझे इस बात की चिंता थी कि मैं लिपस्टिक कैसे लगाऊं और परिवार से मार न खानी पड़े। मैं औरतों वाले कपड़े कैसे पहनूं, गहने कैसे पहनूं और कहीं मैं मार न खाऊं?”
हिना बलोच के इस बयान ने एक बार फिर 'धुरंधर' फ्रेंचाइज के डायरेक्टर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग को साबित कर दिया है। फिल्म में हमजा अली माजरी (रणवीर सिंह) और लुल्ली डकैत (नसीम मुग़ल) की पहली मुलाकात और उसके द्वारा हमजा का यौन शोषण वाला सीन एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है।
इस सीन की खासियत यह है कि फिल्म निर्माता आदित्य धर ने उस सीन को बेहद संजीदगी से फिल्माया है। इस सीन में रणवीर सिंह ने जिस तरह का संयम बनाए रखा है, वो उनकी बेहरतीन एक्टिंग का सबूत है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'हमजा' शायद रणवीर सिंह के करियर का अब तक का सबसे शानदार किरदार है।